कोरोना वायरस के चलते स्थगित हुई ऑल इंडिया बार परीक्षा, जानें नई डेट

Edited By Updated: 31 Jul, 2020 12:54 PM

bar exam postponed bar council of india takes step due to covid 19

देशभर में कोरोना वायरस के चलते बहुत सी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। इसी बीच अब बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से 16 अगस्त को अायोजित होने वाली ऑल इंडिया बार परीक्षा को स्थगित करने का फैसला...

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस के चलते बहुत सी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। इसी बीच अब बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से 16 अगस्त को अायोजित होने वाली ऑल इंडिया बार परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया, जो कि देश में कानूनी शिक्षा का नियामक है, ने इसके साथ ही ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन के लिए आवेदन की तिथि को भी बढ़ा दिया है। अब एआईबीई 2020 के लिए 31 अगस्त 2020 तक आवेदन किये जा सकते हैं।

PunjabKesari

गौरतलब है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया की 29 जुलाई को हुई बैठक में ऑल इंडिया बार परीक्षा के लिये आवेदन स्वीकार करने की तारीख 31 अगस्त तक बढ़ाने का भी प्रस्ताव पारित किया है। बता दें कि ऑल इंडिया बार परीक्षा उन वकीलों को जांचने के लिये राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है, जो वकालत करना चाहते हैं।

एेसे करें चेक
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की तैयारी कर रहे ऐसे छात्र जिन्होंने परीक्षा के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है वे परीक्षा के लिए बनी ऑफिशियल वेबसाइट, allindiabarexamination.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!