CTET December: आज नहीं जारी होगा परीक्षा का एडमिट कार्ड, सीबीएसई ने दी सूचना

Edited By Updated: 19 Nov, 2019 02:26 PM

ctet december examination admit card will not be released today

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के एडमिट कार्ड आज जारी नहीं...

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के एडमिट कार्ड आज जारी नहीं किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वह विभाग की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन सीटेट एडमिट कार्ड अब 19 नवंबर यानी आज जारी नहीं किया जाएगा, सीबीएसई ने इस बारे में सूचना दी है। 

सीटेट परीक्षा 8 दिसम्बर को आयोजित की जाने वाली है। जिसका रिजल्ट जनवरी को चौथे हफ्ते में जारी कर दिया जाएगा। 8 दिसम्बर को पहला पेपर सुबह 9.30 बजे से दोपहर तक और दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

पहले पेपर के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र सुबह 8 बजे और दूसरे पेपर के लिए 12.30 बजे पहुंचना होगा। जिसमें एडमिट कार्ड चेकिंग प्रक्रिया सुबह 9.15 तक पूरी कर ली जाएगी। दूसरे पेपर में यह प्रक्रिया 1.45 बजे तक पूर्ण कर ली जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिंट कार्ड जारी किया जाएगा, उसमें परीक्षा केंद की जानकारी दी जाएगी। पेपर-1 परीक्षा उनके लिए होगी जो पहली कक्षा से 5वीं कक्षा तक के लिए अध्यापन कार्य करना चाहते हैं। दूसरा पेपर वह उम्मीदवार देंगे जो कक्षा 6 से कक्षा 8 तक अध्यापन कार्य करना चाहते हैं।   

गौरतलब है कि देश भर में प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए सीटेट परीक्षा आयोजित की जाती है,इसमें हर साल लाखों स्‍टूडेंट्स एग्‍जाम में हिस्‍सा लेते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  ctet.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें
रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर सबमिट करें.
आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
भविष्य के लिए आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले पाएंगे।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!