ICAI CA Final Result 2019: जल्द जारी होगा सीए फाइनल और फाउंडेशन का रिजल्ट

Edited By Updated: 13 Aug, 2019 02:56 PM

icai ca final result 2019 ca final and foundation result to be released soon

सीए की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का इंतजार...

नई दिल्ली: सीए की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। सीए फाइनल और फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वह विभाग की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है। उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर सबमिट करना होगा।

सीए फाइनल और फाउंडेशन परीक्षा मई और जून 2019 में आयोजित की गई थी। सूत्रों के मुताबिक रिजल्ट 13 अगस्त की शाम को या 14 अगस्त की सुबह जारी किया जा सकता है। यह रिजल्ट इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया द्वारा जारी किया जाएगा। 

ऐसे करें चेक 
स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए की विभाग की वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाएं
वेबसाइट पर दिए गए Result के लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर भरकर सबमिट करें.
आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
भविष्य के लिए आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले पाएंगे। 
 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!