अमृतसर एयरपोर्ट को मिलेगी बड़ी सौगात, 28 जुलाई से शुरू होगी 'ईजी कनेक्ट' सेवा

Edited By Updated: 27 Jul, 2026 02:33 AM

amritsar airport to get a big gift easy connect service to start from july 28

अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। केंद्र सरकार की नई 'हब-एंड-स्पोक' अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी नीति के तहत, अमृतसर अब वाराणसी के बाद देश का दूसरा ऐसा हवाई अड्डा बनने जा रहा है, जिसे 'ईजी...

नेशनल डेस्कः अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। केंद्र सरकार की नई 'हब-एंड-स्पोक' अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी नीति के तहत, अमृतसर अब वाराणसी के बाद देश का दूसरा ऐसा हवाई अड्डा बनने जा रहा है, जिसे 'ईजी कनेक्ट' सेवा से जोड़ा जाएगा। एयर इंडिया द्वारा इस विशेष सेवा की शुरुआत 28 जुलाई से की जा रही है।

क्या है 'ईजी कनेक्ट' और कैसे मिलेगा लाभ?
इस नई व्यवस्था के तहत, एयर इंडिया से विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों को अब दिल्ली के बजाय अमृतसर में ही इमिग्रेशन (Immigration) और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने की सुविधा मिलेगी। यात्री अमृतसर से घरेलू उड़ान में सवार होंगे और दिल्ली पहुंचने के बाद बिना किसी अतिरिक्त परेशानी के अपनी कनेक्टिंग इंटरनेशनल फ्लाइट ले सकेंगे। इससे पंजाब और आसपास के राज्यों के यात्रियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पहले से कहीं अधिक सरल और सुगम हो जाएगी।

PunjabKesari
उड़ानों का नया शेड्यूल
इस पहल को अमलीजामा पहनाने के लिए एयर इंडिया अमृतसर से दिल्ली के बीच दो दैनिक उड़ानें संचालित करेगी:

  • फ्लाइट AI 1113: यह सुबह 9:10 बजे अमृतसर से रवाना होगी और 10:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी (यह मौजूदा AI 496 की जगह लेगी)।
  • फ्लाइट AI 1115: यह रात 10:00 बजे अमृतसर से उड़ान भरेगी और 11:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी (यह AI 2574 की जगह लेगी)।

केंद्रीय मंत्री करेंगे उद्घाटन
इस महत्वपूर्ण सेवा का औपचारिक उद्घाटन मंगलवार सुबह केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू द्वारा अमृतसर एयरपोर्ट पर किया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के अध्यक्ष विपिन कुमार के भी उपस्थित रहने की संभावना है।

क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति
इस कदम से न केवल पंजाब, बल्कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही, विदेश में बसे बड़ी संख्या में पंजाबी प्रवासियों (Diaspora) के लिए भी यह सेवा एक बड़ा वरदान साबित होगी। अमृतसर एयरपोर्ट अब उत्तर भारत के एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय प्रवेश द्वार के रूप में और अधिक मजबूती से उभरेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!