Edited By Sahil Kumar,Updated: 23 Apr, 2026 01:45 PM

10वीं की परीक्षा परिणान का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर आई है। कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) ने कक्षा 10वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट...
नेशनल डेस्कः 10वीं की परीक्षा परिणान का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर आई है। कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) ने कक्षा 10वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर देख सकते हैं।
इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट
karresults.nic.in
kseab.karnataka.gov.in
sslc.karnataka.gov.in
ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद “Karnataka SSLC Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालें।
- इसके बाद ‘Submit’ पर क्लिक करके रिजल्ट देखें
DigiLocker से डाउनलोड करें मार्कशीट
छात्र DigiLocker का सहारा लेकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए results.digilocker.gov.in पर लॉगिन करके आधार और मोबाइल नंबर के जरिए साइन-इन करने के बाद डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।