ऑनलाइन कोर्सेज का चुनाव करते समय ध्यान रखें ये बातें

Edited By Updated: 27 Jul, 2018 06:50 PM

keep these things in mind when choosing an online course

आज के बढ़ते इस आधुनिक युग में हर कोई  टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ती जा रहा है। बढ़ती फीस...

नई दिल्ली : आज के बढ़ते इस आधुनिक युग में हर कोई  टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ती जा रहा है। बढ़ती फीस और समय की कमी के कारण अब ज्यादातर स्टूडेंट्स का रुझान ऑनलाइन कोर्सेज को चुनने के लिए बढ़ा है। लेकिन अॉनलाइन कोर्सेज का चुनाव करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी है ताकि आगे चलकर किसी तरह की कोई परेशानी ना हो 

क्या सीखना चाहते हैं
आप वर्किंग पर्सन हैं या स्टूडेंट। हर इंसान को कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए, जो चीजें हमें नहीं आती लेकिन अगर सीख ली जाए तो इससे भविष्य में फायदा होगा। किसी भी कोर्स को चुनते समय ये देख लें कि आप क्या सीखना चाहते हैं और भविष्य में ये कितना फायदेमंद होगा। 

कोर्स के बारे में जानें
 जो भी कोर्स आप चुनना चाहते हैं पहले उस कोर्स से संबंधित रिसर्च कर लें। उस कोर्स की पूरी जानकारी रखें।  ऐसा न हो कि आप कोर्स शुरू कर दें और बीच में पता चले कि वह कोई और कोर्स है। जो भी वेबसाइट कोर्सेज प्रोवाइड करवा रही हैं उनकी गाइडलाइन पढ़ना न भूलें।

नौकरी में लिए हो फायदा 
कोर्स ऐसा होना चाहिए जिससे आप टेक्नोलॉजी के मामले में पहले से ज्यादा बेहतर जान पाए, क्योंकि आज के समय में जिस व्यक्ति को टेक्नोलॉजी की अधिक नॉलेज हैं उसे बढ़िया नौकरी के ऑफर आते रहते हैं। 
PunjabKesari
क्रास चेक करें
ऐसा बिल्कुल नहीं हैं कि आप आंख बंद करके किसी भी कोर्स का चुनाव कर लें।कोई भी कोर्स चुनते समय एक बार क्रोस चेक जरूर कर लें। यानी इस बात का पता लगाएं की कौनसे संस्थान और कॉलेज आपके चुने गए कोर्सेज को करवाते हैं। 

डिमांड
 जो भी कोर्स आप चुन रहे हैं पहले ये देख लें उसकी मार्केट में डिमांड है भी या नहीं।  ऐसा न हो कि आप समय और पैसे लगाकर कोर्स कर लें, लेकिन बाद में मालूम चले कोर्स की मार्केट में कोई वैल्यू है ही नहीं। 

फीस और समय
अॉनलाइन कोर्स का चुनाव करते हुए उसके समय और फीस का जरुर ध्यान रखें ताकि बाद में किसी तरह की कोई परेशानी न हो। वहीं समय के मुताबिक अपना टाइम मैनेज करें। 
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!