ब्रिटिश राजनीति में नई जंग शुरूः कौन बनेगा अगला प्रधानमंत्री? जानिए सबसे बड़े दावेदार

Edited By Updated: 22 Jun, 2026 03:12 PM

who will replace keir starmer top contenders in race to pm

प्रधानमंत्री Keir Starmer के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन में नए नेता की तलाश शुरू हो गई है। सबसे मजबूत दावेदार के रूप में Andy Burnham का नाम सामने आ रहा है, जबकि कई अन्य वरिष्ठ लेबर नेता भी दौड़ में बताए जा रहे हैं।

London: प्रधानमंत्री Keir Starmer के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन में नए नेता की तलाश शुरू हो गई है। सबसे मजबूत दावेदार के रूप में Andy Burnham का नाम सामने आ रहा है, जबकि कई अन्य वरिष्ठ लेबर नेता भी दौड़ में बताए जा रहे हैं।  ब्रिटेन के प्रधानमंत्री  कीर स्टार्मर के इस्तीफे के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि देश की बागडोर किसके हाथ में जाएगी। लेबर पार्टी नए नेता के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है और इसी नेता के प्रधानमंत्री बनने की संभावना सबसे अधिक है।

 

सबसे मजबूत दावेदार 
फिलहाल  एंडी बर्नहम (Andy Burnham) को सबसे मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। हाल ही में उन्होंने संसद में वापसी की है। पार्टी के भीतर उन्हें व्यापक समर्थन मिलने की खबरें हैं। कई रिपोर्टों के अनुसार बड़ी संख्या में लेबर सांसद उनके पक्ष में खड़े दिखाई दे रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि पार्टी में सहमति बनती है तो बर्नहम अपेक्षाकृत आसानी से नेतृत्व हासिल कर सकते हैं।


दौड़ में शामिल अन्य बड़े नाम

  • इवेट कूपर ( Yvette Cooper):   अनुभवी नेता और पूर्व गृह मंत्री। संकट के समय स्थिर नेतृत्व देने की क्षमता के कारण उनका नाम भी चर्चा में है।
  • एंजेला रेनर  (Angela Rayner): लेबर पार्टी की प्रभावशाली नेता रही हैं। पार्टी के वामपंथी और ट्रेड यूनियन समर्थक वर्ग में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है।
  • वेस स्ट्रीटिंग  (Wes Streeting):  पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और पार्टी के लोकप्रिय चेहरों में शामिल। उन्हें पार्टी के युवा और सुधारवादी वर्ग का समर्थन मिल सकता है।
  •  शबाना महमूद ( Shabana Mahmood)  पार्टी के उभरते चेहरों में गिनी जाती हैं और नेतृत्व की संभावित दावेदारों में शामिल हैं।
  • ए आई कार्नस (Al Carns ): हाल के महीनों में राष्ट्रीय राजनीति में तेजी से उभरे हैं और कुछ विश्लेषक उन्हें भी संभावित दावेदार मान रहे हैं।


कब मिलेगा नया प्रधानमंत्री?
लेबर पार्टी नेतृत्व चुनाव की प्रक्रिया जुलाई में शुरू हो सकती है। मौजूदा व्यवस्था के अनुसार स्टारमर तब तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे, जब तक नया नेता नहीं चुन लिया जाता। उम्मीद है कि संसद के सितंबर सत्र से पहले नए प्रधानमंत्री का नाम सामने आ जाएगा। कुछ ब्रिटिश मीडिया रिपोर्टों के अनुसार लेबर पार्टी के भीतर ऐसे स्वर भी उठ रहे हैं कि यदि पर्याप्त समर्थन मिल जाए तो एंडी बर्नहम को तेजी से नेता चुना जा सकता है। हालांकि पार्टी के कई नेता पूर्ण लोकतांत्रिक चुनाव कराने के पक्ष में हैं।

 

एंडी बर्नहम  का पलड़ा सबसे भारी 
वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में एंडी बर्नहम सबसे आगे नजर आ रहे हैं। उनकी हालिया चुनावी सफलता, पार्टी के भीतर समर्थन और राष्ट्रीय पहचान उन्हें अन्य दावेदारों पर बढ़त देती है। हालांकि अंतिम फैसला लेबर सांसदों और पार्टी सदस्यों की वोटिंग से होगा।   एंडी बर्नहम (Andy Burnham) ब्रिटेन के एक वरिष्ठ लेबर पार्टी नेता हैं। वह 2017 से 2026 तक ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर रहे और उत्तरी इंग्लैंड के लोगों के हितों की जोरदार वकालत करने के कारण उन्हें "King of the North" भी कहा जाता है। 

एंडी बर्नहम का राजनीतिक सफर

  • 2001 में पहली बार ब्रिटिश संसद (MP) चुने गए।
  • पूर्व प्रधानमंत्री Tony Blair और Gordon Brown की सरकारों में स्वास्थ्य, संस्कृति और अन्य मंत्रालयों में मंत्री रहे।
  • 2017 में ग्रेटर मैनचेस्टर के पहले निर्वाचित मेयर बने और 2021 व 2024 में दोबारा चुने गए।
  • उन्होंने हाल ही में मेकरफील्ड उपचुनाव जीतकर संसद में वापसी की है, जिससे उनकी राष्ट्रीय राजनीति में भूमिका और मजबूत हुई है।
     

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!