Edited By Rohini Oberoi,Updated: 21 Jun, 2026 02:46 PM

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से आज एक बेहद दर्दनाक और बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस और तेज रफ्तार ट्रक के बीच आमने-सामने की सीधी और जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों की...
Road Accident West Bengal : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से आज एक बेहद दर्दनाक और बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस और तेज रफ्तार ट्रक के बीच आमने-सामने की सीधी और जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
वहीं स्थानीय प्रशासन और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा जलपाईगुड़ी के पास हाईवे पर हुआ। रफ्तार तेज होने के कारण बस और ट्रक के बीच टक्कर इतनी भयानक थी कि चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।
यह भी पढ़ें: PF Balance Check: आपके PF खाते में आया ब्याज का पैसा या नहीं? अपने मोबाइल पर इस तरीके से करें चेक
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन (Disaster Management) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। गैस कटर और क्रेन की मदद से वाहनों के मलबे को काटकर फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायल यात्रियों को तुरंत इलाज के लिए पास के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों में से कुछ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है जिसके कारण मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें: गाजा में इजराइली हमलों से फिर दहला आसमान, कैमरामैन और दो मासूम बच्चियों समेत 6 की मौत
वहीं प्रशासन ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की जांच की जा रही है कि हादसा किस वाहन की लापरवाही या तकनीकी खराबी के कारण हुआ।