MCX/Comex Gold Rate: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, ₹1,47,700 के पार पहुंचा 10 ग्राम गोल्ड रेट

Edited By Updated: 22 Jun, 2026 10:23 AM

gold and silver prices surge rate for 10 grams of gold

सोने-चांदी की कीमतों में आज सोमवार (22 जून) को तेजी देखने को मिल रही है। दोनों कीमती धातुएं MCX पर हरे निशान पर ट्रेडिंग कर रही हैं। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 503 रुपए की तेजी के साथ 1,47,706 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में आज सोमवार (22 जून) को तेजी देखने को मिल रही है। दोनों कीमती धातुएं MCX पर हरे निशान पर ट्रेडिंग कर रही हैं। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 503 रुपए की तेजी के साथ 1,47,706 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि चांदी में 1983 रुपए का उछाल आया है, एक किलोग्राम चांदी 2,35,168 रुपए के करीब कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई नरमी

Comex पर सोना 4,231.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,245.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 38.40 डॉलर की गिरावट के साथ 4,207.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। 

Comex पर चांदी के वायदा भाव 65.78 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 66.31 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.63 डॉलर की गिरावट के साथ 65.68 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!