झारखंड में जैक बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा रद्द करने की मांग, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

Edited By Updated: 16 Apr, 2021 05:00 PM

matriculation and inter examination of jack board in jharkhand

नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एन.एस.यू.आई) के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड की मैट्रिक(10वीं) की...

एजुकेशन डेस्क: नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एन.एस.यू.आई) के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड की मैट्रिक(10वीं) की परीक्षा को रद्द करने एवं इंटर(12वीं) की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित की जाए।              

श्री सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि जैक बोर्ड मैट्रिक 10 वी की परीक्षा को पूरी तरह से रद्द कर दिया जाए एवं बोर्ड की ओर से छात्रों के परफॉर्मेंस के आधार पर नंबर्स दे दिए जाएं। यदि कोई छात्र या छात्रा अपने नंबर्स से खुश नहीं होगा, तो उसे बाद में एग्जाम देने का मौका दिया जाए। वहीं, इंटर 12वीं की परीक्षा को तत्काल स्थगित कर दिया जाए। कोरोना के हालात को देखते हुए फैसला लिया जाए। यदि परीक्षाएं होंगी तो 15 दिन पहले ही छात्रों को सूचित कर दिया जाए।              

एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी बी एस सी) के आधार पे जल्द निर्णय लिया जाए। दो दिन पहले भी महागामा विधायक एवं जैक बोर्ड सदस्य दीपिका पांडेय सिंह को भी ज्ञापन देकर आग्रह किया गया था कि जल्द से जल्द निर्णय ले कर परीक्षाओं को स्थगित किया जाए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!