दिल्ली : जेएनयू कैंपस में पीएचडी की छात्रा के साथ हुई छेड़खानी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Edited By Updated: 18 Jan, 2022 06:50 PM

phd student molested in jnu campus

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में पीएचडी कर रही एक छात्रा के साथ कथित छेड़खानी का मामला सामने आया है।

एजुकेशन डेस्क: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में पीएचडी कर रही एक छात्रा के साथ कथित छेड़खानी का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि वसंतकुंज उत्तर पुलिस थाने में सोमवार की रात 12 बज कर करीब 45 मिनट पर एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें जेएनयू परिसर में एक छात्रा के साथ छेड़खानी की शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) गौरव शर्मा वसंतकुंज उत्तर के थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंचे।

शर्मा ने कहा, ‘पूछताछ से पता चला है कि पीएचडी कर रही एक छात्रा सोमवार की रात करीब बारह बजे जेएनयू परिसर में टहल रही थी। जब वह विश्वविद्यालय के पूर्वी द्वार के पास से गुजर रही थी, तभी परिसर के अंदर से एक बाइक सवार आया और उसके साथ छेड़खानी की कोशिश की।' शर्मा के मुताबिक, छात्रा ने छेड़खानी के विरोध में शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। उन्होंने बताया कि वसंतकुंज उत्तर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!