Indian Railway Recruitment 2021: रेलवे में 1664 पदों पर निकली भर्तियां, बिना परीक्षा के मिलेगी नौकरी

Edited By Updated: 12 Nov, 2021 06:49 PM

recruitment for 1664 posts in railways

रेलवे में नौकरी करने की तैयारी में लगे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने उत्तर मध्य रेलवे (NCR), प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के तहत अपरेंटिस के पदों पर आवेदन मंगाए हैं।

एजुकेशन डेस्क: रेलवे में नौकरी करने की तैयारी में लगे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने उत्तर मध्य रेलवे (NCR), प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के तहत अपरेंटिस के पदों पर आवेदन मंगाए हैं। योग्य उम्मीदवार इंडियन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 01 दिसंबर 2021 का समय दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1664 पदों को भरा जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि-  02 नवंबर 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 01 दिसंबर 2021

पदों का विवरण
कुल पदों की संख्या- 1664

शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं उत्तीर्ण या इसके समकक्ष (10+2 प्रणाली के तहत) होना चाहिए. साथ ही एनसीवीटी / एससीवीटी से संबद्ध किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से ITI सर्टिफिकेट / नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। 

आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/पीएच/महिला उम्मीदवार- कोई शुल्क नहीं
अन्य उम्मीदवारों के लिए- 100 रुपए

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक करें। 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!