UP Police Result 2019: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी

Edited By Updated: 21 Nov, 2019 10:40 AM

up police result 2019 up police constable recruitment exam result released

यूपी पुलिस की ओर से कॉन्स्टेबल के पदों पर हुई परीक्षा का परिणाम जारी...

नई दिल्ली: यूपी पुलिस की ओर से कॉन्स्टेबल के पदों पर हुई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वह विभाग की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते है। बता दें कि हाल ही में ही कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी की गई थी। उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 27 और 28 जनवरी 2019 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। 

परीक्षा के लिए 19 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, अब लिखित परीक्षा में जो उम्मीदवार पास हुए हैं उन्हें अगले चरण की परीक्षा में भाग लेना होगा। अगले चरण में शारीरिक मानक परीक्षण होगा, शारीरिक मानक परीक्षण में पास होने वाले उम्मीदवारों डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई कराने होंगे और फिर शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी. जिसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। 

गौरतलब है कि यूपी पुलिस ने कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल अक्टूबर में नोटिफिकेशन जारी किया था। कॉन्स्टेबल के 49,568 पदों में से सिपाही के 31,360 पद और पीएसी में सिपाही के 18,208 पद शामिल हैं। 

ऐसे करें चेक  
स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए की विभाग की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं
वेबसाइट पर दिए गए Result के लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर भरकर सबमिट करें.
आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
भविष्य के लिए आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले पाएंगे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!