Edited By Prachi Sharma,Updated: 22 Jul, 2026 07:09 PM

Aanchal Singh Wedding : वेब सीरीज ये काली काली आंखे में पूर्वा का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुई अभिनेत्री अंचल सिंह इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपने मंगेतर मोहित चावला के साथ सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर...
Aanchal Singh Wedding : वेब सीरीज ये काली काली आंखे में पूर्वा का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुई अभिनेत्री अंचल सिंह इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपने मंगेतर मोहित चावला के साथ सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं और अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
सगाई की तरह उनकी शादी भी बेहद सादगी और खूबसूरती से सम्पन्न हुई। अंचल ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मोहित चावला के साथ शादी की ममोहक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह पारंपरिक लाल जोड़े में दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने भी कमेंट कर नवविवाहित जोड़े को नए जीवन की शुभकामनाएं दीं।
सिंपल तरीके से की आंचल सिंह ने शादी
अंचल सिंह ने हाल ही में अपने पति मोहित चावला के साथ शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों से साफ़ है कि दोनों ने बेहद निजी और सादगीपूर्ण समारोह में शादी रचाई, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।
शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए आंचल ने मोहित के नाम एक भावुक पोस्ट भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने जीवनसाथी के लिए अपना प्यार और खुशियां जाहिर कीं। उनकी इस पोस्ट और वेडिंग फोटोज पर फैंस और सेलेब्रिटीज लगातार कमेंट कर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं और बधाइयां दे रहे हैं।
आंचल सिंह ने पोस्ट में लिखा की
हर लड़की की ज़िंदगी में एक खास दिन आता है- जब उसके पिता उसे शादी के मंडप तक ले जाते हैं और उसका हाथ उसके होने वाले पति को सौंपते हैं। यह सोचकर ही हम सब घबरा जाते हैं।

मुझे याद है कि जब मैंने बारात को शादी की जगह की ओर आते हुए सुना, तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे। लेकिन तुम्हारे शब्दों ने मुझे शांत किया...
मोहित के शब्दों में कहें तो- जब मैंने तुम्हें पहली बार देखा, तो मेरे दिल में यह एहसास हुआ कि मैं इसी लड़की से शादी करूँगा। और समय के साथ मुझे वह मिल गया जिसकी मुझे अंदर से तलाश थी- एक ऐसा साथी जो घर और ज़िंदगी में सुकून लाए, ताकि इंसान दुनिया की मुश्किलों का सामना कर सके।
तो याद रखना- यह (शादी) हमारे लिए बस एक ऐसा दिन है जब हम अपने सभी लोगों को एक साथ लाते हैं, मज़े करते हैं और अपने रिश्ते का जश्न मनाते हैं।
क्या बदलता है ? बस पार्टनर से शादीशुदा होने का टैग। दुनिया की नज़र में एक-दूसरे का 'ऑफिशियली' हो जाना।

ज़िंदगी में ऐसे पल आते हैं जब बाकी सब चीज़ों के अलावा, हमें बस एक-दूसरे पर भरोसे के उस छोटे से सहारे की ज़रूरत होती है, खासकर तब जब दुनिया में इतनी सारी चीज़ें हो रही हों। वह एक इंसान जो आप पर आपसे ज़्यादा भरोसा करता हो। हाँ, हमारे लिए यही प्यार है, और हम शुक्रगुज़ार हैं कि हमें यह एक-दूसरे में मिला।
प्यारी दुनिया, यह रहे हम, एक-दूसरे की ओर डांस करते हुए और अपने हमेशा साथ रहने का ऐलान करते हुए आप सभी का आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं।