शादी के 2 साल बाद ही टूटा एक्ट्रेस Aditi Sharma का घर, पति पर लगाए घरेलू हिंसा के आरोप, सास-ननद के खिलाफ भी FIR दर्ज

Edited By Updated: 03 Aug, 2026 12:47 PM

aditi sharma domestic violence

Aditi Sharma : अपोलीना - सपनों की ऊंची उड़ान', 'रब से है दुआ' और 'कलीरें'  जैसे शो से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अदिति शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति और ससुराल वालों पर घेरलू हिंसा का आरोप...

Aditi Sharma : अपोलीना - सपनों की ऊंची उड़ान', 'रब से है दुआ' और 'कलीरें'  जैसे शो से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अदिति शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति और ससुराल वालों पर घेरलू हिंसा का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत के बाद मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है। 31 जुलाई को दर्ज हुई इस FIR में अदिति के पति अभिनीत  विद्यानंद कौशिक के साथ-साथ उनकी मां उर्मिला कौशिक और बहन कीर्ति कौशिक को भी आरोपी बनाया गया है। लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लेकर चर्चा में रहने वाली अदिति अब इस मामले को लेकर खबरों ने बनी हुई हैं। 

Domestic Violence का शिकार हुईं अदिति शर्मा
अदिति शर्मा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है की उनके पति, सास और ननद ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उन्होंने घरेलू हिंसा, मारपीट, अभद्र भाषा की इस्तेमाल करने, उनके चरित्र और सन्देश जताने और शादी में मिले गहनों का गलत तरीके से इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस का दावा है की उनके गहने अब तक उन्हें वापस नहीं किए गए हैं। पुलिस को दिए बयान में अदिति ने बताया की जून 2021 में एक ऑनलाइन एक्टिंग क्लास के दौरान उनकी मुलाकात अभिनीत विद्यानंद कौशिक से हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल है। अदिति ने यह भी बताया की इससे पहले मार्च 2025 में भी उन्होंने अपने पति पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। 

माता-पिता से भी बात करने पर लगाई रोक
अदिति शर्मा ने बताया कि दोनों परिवार की सहमति से 12 नवंबर 2024 को शादी करने से पहले वह और अभिनीत सितंबर 2024 गोरेगांव वेस्ट स्थित एक अपार्टमेंट में साथ रह रहे थे। को इसके बाद उन्होंने बताया कि उनके पति का रवैया धीरे-धीरे बदलता चला गया। हर छोटी-मोटी बातों पर दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। इतना ही नहीं उनका पति उनसे घर खर्च के लिए पैसे मांगने लगा। इसके बाद 2025 की एक शिकायत के अनुसार, एक कॉफी की वजह से दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया और बात गालियों तक पहुंच गईं। बात यहां खत्म नहीं हुई इसके बाद उनका पति उनके ऊपर शक करने लगा। इसके बाद वो बार-बार उनका मोबाइल फोन चेक करते थे और आखिर में अलग कमरे में रहने लगे। अदिति ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें अपने माता-पिता से बात करने की भी अनुमति नहीं दी जाती थी।

सास ने वापिस नहीं किए गहने 
पति के साथ-साथ अदिति ने अपनी सास पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा की उनकी शादी के गहने सास ने अपने पास ही रख लिए हैं। इतना ही नहीं जब उनका पति उनको तंग करता था तो मदद करने की वजह उनकी सास और नन्द भी लड़के का साथ देती थीं। अभी ससुराल वालों की तरफ से इसके ऊपर कोई बयान नहीं आया है। पुलिस की जांच अभी तक जारी है। 
    

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!