नहीं रही एडल्ट स्टार सोफिया लियोनी, 26 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Edited By Parminder Kaur,Updated: 10 Mar, 2024 11:57 AM

adult star sophia leone passed away

जानी-मानी एडल्ट स्टार सोफिया लियोनी अब हमारे बीच नहीं रही है। सोफिया का 26 की उम्र में निधन हो गया है। एडल्ट स्टार अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। सोफिया के सौतेले पिता माइक रोमेरो ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

नेशनल डेस्क. जानी-मानी एडल्ट स्टार सोफिया लियोनी अब हमारे बीच नहीं रही है। सोफिया का 26 की उम्र में निधन हो गया है। एडल्ट स्टार अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। सोफिया के सौतेले पिता माइक रोमेरो ने उनकी मौत की पुष्टि की है। 

PunjabKesari
पिता ने कहा- "उसकी मां और परिवार की ओर से भारी मन से मुझे हमारी प्यारी सोफिया के निधन की खबर साझा करनी पड़ रही है। सोफिया की अचानक मौत ने उनके परिवार और दोस्तों को अंदर से झकझोर दिया है। 1 मार्च को सोफिया अपने अपार्टमेंट में बेहोश मिली थीं। मौत के कारणों की स्थानीय पुलिस जांच कर रही है। उसे घूमने का शौक था और वह हमेशा अपने आस-पास के सभी लोगों को खुश रखने के तरीके ढूंढती थी।"

PunjabKesari
बता दें सोफिया का जन्म 1997 में अमेरिका के मियामी में हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 18 साल की उम्र में एडल्ट इंडस्ट्री में कदम रखा था। बताया जाता है कि उनकी कुल संपत्ति 10 लाख डॉलर है। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 3 लाख फॉलोअर्स हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!