मुझे शादी करने के लिए कहता है... Nirahua संग रिश्ते की अफवाहों पर अब खुद Amrapali Dubey ने तोड़ी चुप्पी

Edited By Updated: 29 Sep, 2026 06:35 PM

amrapali dubey nirahua dating rumours

Amrapali Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपने को-स्टार और करीबी दोस्त दिनेश लाल यादव, जिन्हें निरहुआ के नाम से जाना जाता है के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर बात की है।

Amrapali Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपने को-स्टार और करीबी दोस्त दिनेश लाल यादव, जिन्हें निरहुआ के नाम से जाना जाता है के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर बात की है।

बिग बॉस के घर में साथी कंटेस्टेंट लव गिल के साथ बातचीत के दौरान, आम्रपाली ने अपनी दोस्ती के बारे में खुलकर बात की और उन लोगों की सोच पर रिएक्शन दिया जो मानते हैं कि दोनों के बीच रोमांटिक रिश्ता है।

दिनेश के बारे में बात करते हुए आम्रपाली ने कहा, "जब मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में आई, तो दिनेश जी मेरे सबसे अच्छे दोस्त थे। आज भी, मतलब, अगर इस कमरे में आठ लोग हों और मुझे उन आठ लोगों से कुछ कहना हो, तो मुझे दिनेश जी से कुछ कहने की जरूरत नहीं है। मैं बस उन्हें देखूंगी। उन्हें पता चल जाएगा कि मैं क्या कहना चाहती हूं और वो हंसने लगेंगे। तो दोस्त ऐसे होने चाहिए। बिना किसी दिखावे वाली दोस्ती।

डेटिंग की अफवाहों पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, "लोग सोचते हैं कि दिनेश जी और मैं डेटिंग कर रहे हैं। बेचारे दिनेश जी तो यह कहते-कहते परेशान हो गए हैं कि मुझे अपनी ज़िंदगी में किसी से शादी कर लेनी चाहिए। मैं उन्हें क्या बताऊं ? असल में, लोग सोचते हैं कि शादी करना बहुत आसान है। वे यह नहीं समझते कि हमें (लड़कियों को) वह सब कुछ छोड़ना होगा जो इतने सालों में बनाया गया है। इसलिए लड़कों को यह शब्द बहुत आसान लगता है - 'शादी कर लो'।

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि आम्रपाली और निरहुआ भोजपुरी सिनेमा की सबसे मशहूर ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने 2014 में 'निरहुआ हिंदुस्तानी' में पहली बार साथ काम किया था। यह फिल्म आम्रपाली की भोजपुरी में पहली फिल्म थी; इससे पहले वह हिंदी टीवी शो जैसे 'सात फेरे: सलोनी का सफ़र', 'मायका' और 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' में काम कर चुकी थीं। 'निरहुआ हिंदुस्तानी' की सफलता के बाद, दोनों ने कई फ़िल्मों में साथ काम किया, जिनमें 'पटना से पाकिस्तान', 'निरहुआ रिक्शावाला 2', 'राजा बाबू', 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2', 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3', 'निरहुआ चलल लंदन' और 'शेर सिंह' शामिल हैं।

आम्रपाली ने पहले बताया था कि भोजपुरी सिनेमा में उनकी एंट्री निरहुआ की वजह से ही हुई थी। उन्होंने 'बिग बॉस 20' में याद करते हुए बताया कि जब दिनेश 'बिग बॉस 6' में कंटेस्टेंट थे, तब वह 'निरहुआ हिंदुस्तानी' के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे थे।

आम्रपाली ने इससे पहले संतोष शुक्ला के साथ काम किया था, जो उस सीज़न में भी थे और आखिरकार घटनाओं के सिलसिले ने उन्हें भोजपुरी फ़िल्म तक पहुँचाया। उन्होंने इसे भगवान की पटकथा बताया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!