Edited By Prachi Sharma,Updated: 31 Aug, 2026 04:32 PM

Annu Kapoor on Tamanna Bhatia : बॉलीवुड और टीवी के दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर एक बार फिर अपने पुराने बयान को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने तमन्ना भाटिया के लिए दूधिया बदन शब्द का इस्तेमाल किया था, जिस और उस वक्त काफी विवाद खड़ा हो गया था।
Annu Kapoor on Tamanna Bhatia : बॉलीवुड और टीवी के दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर एक बार फिर अपने पुराने बयान को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने तमन्ना भाटिया के लिए दूधिया बदन शब्द का इस्तेमाल किया था, जिस और उस वक्त काफी विवाद खड़ा हो गया था। अब अन्नू कपूर ने दोबारा अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि उनके शब्दों को गलत नजरिए से देखा गया।
अभिनेता ने अपनी बात का अर्थ समझाने के साथ-साथ उन लोगों पर भी तंज कसा, जिन्होंने उनके कमेंट की आलोचना की थी। अन्नू कपूर का कहना है कि भारतीय समाज आज भी मानसिक रूप से गुलामी की सोच से पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाया है।
मिल्की बॉडी पर कोई प्रॉब्लम नहीं है...
अन्नू कपूर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि भारत ने लंबे समय तक गुलामी का दौर रखा है, जिसका असर आज भी लोगों की मानसिकता पर नजर आता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अंग्रेजी में किसी को अपशब्द कहने पर लोग उतना बुरा नहीं मानते लेकिन वही बात हिंदी में कही जाए तो उन्हें ज्यादा बुरी लगती है।
अभिनेता के मुताबिक, 15 अगस्त 1947 को देश को राजनीतिक आजादी जरूर मिली लेकिन मानसिक रूप से भारतोय समाज आज भी पूरी तरह स्वतंत्र नहीं हो पाया है। उन्होंने इसी संदर्भ में मिल्की बॉडी जैसे अंग्रेजी शब्दों और दूधिया बदन जैसे हिंदी शब्दों को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया पर सवाल उठाया।
तमन्ना को भगवान उनको सदा सुहागन रखें
अन्नू कपूर ने आगे बयान को स्पष्ट करते हुए कहा कि अगर किसी महिला के लिए मिल्की बॉडी कहना गलत नहीं माना जाता तो उनके द्वारा हिंदी में दूधिया बदन कहने पर आपत्ति क्यों हुई ? उन्होंने यह भी दोहराया कि अगर उनकी बातों से किसी की भावनाएं आहत हुई थीं तो वह पहले ही माफ़ी मांग चुके हैं और उनके लिए मामला वहीं खत्म हो गया।
इसके बाद अन्नू कपूर ने कहा कि अभी कहा हैं वो, है या नहीं ? इसके बाद अन्नू कपूर ने कहा कि वो जहां भी रहे खुश रहें और भगवान उनको सदा सुहागन रखें।
सदा सुहागन सुनने के बाद होस्ट ने कहा कि उनकी तो अभी तक शादी नहीं हुई है। इसके बाद अन्नू कपूर ने सफाई देते हुए कहा कि सदा सुहागन का मतलब है, भगवान ... एक बूढ़ा आदमी क्या बोलता है.. सुहागन काट दीजिएगा, सदा सौभाग्यवती भव। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि आखिर एक उम्रदराज व्यक्ति से ऐसी बात कहने में शब्दों की चूक हो सकती है।