अन्ना हजारे की बिगड़ी तबीयत: वायरल इंफेक्शन और पानी की कमी के चलते अस्पताल में भर्ती

Edited By Updated: 01 Sep, 2026 08:43 AM

anna hazare admitted to hospital due to viral infection and dehydration

प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके एक करीबी सहयोगी ने मंगलवार को यह जानकारी दी कि 89 वर्षीय अन्ना हजारे को वायरल संक्रमण और गंभीर डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी...

मुंबई : प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके एक करीबी सहयोगी ने मंगलवार को यह जानकारी दी कि 89 वर्षीय अन्ना हजारे को वायरल संक्रमण और गंभीर डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) की शिकायत है जिसके चलते उन्हें सोमवार को दक्षिण मुंबई के प्रतिष्ठित बॉम्बे अस्पताल लाया गया।

सहयोगी के अनुसार 89 वर्षीय हजारे को सोमवार को दक्षिण मुंबई स्थित बॉम्बे अस्पताल लाया गया। इससे पहले उन्हें शुरुआती इलाज के लिए अहिल्यानगर जिले के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि बॉम्बे अस्पताल के डॉक्टर हजारे की स्वास्थ्य स्थिति का विस्तृत आकलन कर रहे हैं जिसके आधार पर आगे के इलाज के बारे में निर्णय लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!