Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Sep, 2026 11:24 AM

पहलगाम में लिद्दर नदी के तट पर सोमवार को पवित्र छड़ी मुबारक के पूजन और विसर्जन के साथ अमरनाथ यात्रा का औपचारिक समापन हुआ। महंत दीपेंद्र गिरि की अगुवाई में साधु, सुरक्षाकर्मी, देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कुछ पर्यटक और अनंतनाग जिले के निवासी पूजन में...
श्रीनगर/जम्मू (कमल): पहलगाम में लिद्दर नदी के तट पर सोमवार को पवित्र छड़ी मुबारक के पूजन और विसर्जन के साथ अमरनाथ यात्रा का औपचारिक समापन हुआ। महंत दीपेंद्र गिरि की अगुवाई में साधु, सुरक्षाकर्मी, देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कुछ पर्यटक और अनंतनाग जिले के निवासी पूजन में शामिल हुए।
विसर्जन समारोह पूरे धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विसर्जन समारोह के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए लिद्दर नदी के किनारे राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की माऊंटेन रैस्क्यू टीमों को अलर्ट पर रखा गया था।
समापन समारोह के बाद महंत दीपेंद्र गिरि ने 57 दिनों तक चलने वाली सालाना तीर्थयात्रा को अचानक रोके जाने पर चिंता जताई क्योंकि पारंपरिक पहलगाम रास्ते से इसे ‘श्रावण पूर्णिमा’ से 32 दिन पहले और बालटाल रास्ते से 20 दिन पहले ही बंद कर दिया गया। यह लगातार पांचवां साल था, जब तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा रोक दी गई, जिससे वे श्रावण पूर्णिमा पर दर्शन नहीं कर पाए।