Edited By Mansi,Updated: 06 Aug, 2026 05:27 PM

'बटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान सनी देओल ने बेटे करण देओल के साथ एक मजेदार इन-फ्लाइट वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों फिल्म का चर्चित डायलॉग बोलते नजर आए। वीडियो के जरिए सनी ने फिल्म के डायलॉग्स को मिल रहे प्यार के लिए फैंस का धन्यवाद भी किया।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म 'बटवारा 1947', जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और जिसमें शबाना आज़मी, सनी देओल और प्रीति जी ज़िंटा मुख्य भूमिकाओं में हैं, 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर में रिलीज़ होगी। हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर ने जबरदस्त उत्साह पैदा किया है और विभाजन के दर्दनाक इतिहास की दमदार झलक दिखाकर दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर बड़ा माहौल बना दिया है।
आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म 'बटवारा 1947', जिसमें शबाना आज़मी, सनी देओल और प्रीति ज़िंटा मुख्य भूमिकाओं में हैं, ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। इस साल की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में शामिल मानी जा रही इस फिल्म ने अपने टीज़र से ही खूब चर्चा बटोरी थी और हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। दमदार ट्रेलर ने इतिहास के सबसे दर्दनाक अध्यायों में से एक, भारत विभाजन की मानवीय त्रासदी की भावुक झलक पेश की।
फिल्म की रिलीज़ से पहले 'बटवारा 1947' की स्टार कास्ट कई शहरों में ज़ोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन कर रही है। इसी प्रमोशनल टूर के दौरान सनी देओल ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे करण देओल के साथ एक मजेदार इन-फ्लाइट वीडियो शेयर किया। वीडियो में पिता-पुत्र की जोड़ी फिल्म के ट्रेलर का लोकप्रिय डायलॉग दोबारा बोलती नजर आती है। पहले सनी देओल चाय की चुस्की लेते हुए डायलॉग बोलते हैं, जिसके बाद करण देओल उसे दोहराते हैं। सनी ने फिल्म के डायलॉग्स को मिले दर्शकों के प्यार के लिए सभी का धन्यवाद भी किया।
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "बाप-बेटा डायलॉगबाज़ी हमारे डायलॉग्स को इतना प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। सोचा थोड़ी हवा में मस्ती करते हैं। कैसा लगा?"
View this post on Instagram
A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)
'बटवारा 1947' का ट्रेलर 1947 के भारत विभाजन की एक दमदार झलक पेश करता है, जो भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास के सबसे दर्दनाक अध्यायों में से एक था। यह उस दौर की भीषण त्रासदी को दिखाने के साथ-साथ हिंसा और उथल-पुथल के बीच आम लोगों के साहस, करुणा, इंसानियत और उम्मीद को भी उजागर करता है।
'बटवारा 1947' में शबाना आज़मी, सनी देओल, प्रीति जी ज़िंटा, करण देओल, अली फ़ज़ल और अभिमन्यु सिंह जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म लगभग तीन दशक बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की बहुप्रतीक्षित वापसी भी है।
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'बटवारा 1947' का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।