Edited By Prachi Sharma,Updated: 11 Jun, 2026 05:57 PM

Bhojpuri Actress Monalisa : भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह की शादी को 9 साल हो चुके हैं। हाल ही में विक्रांत ने अपनी फॅमिली प्लानिंग को लेकर खुलकर बात की और बताया कि दोनों लम्बे समय से माता-पिता बनने की...
Bhojpuri Actress Monalisa : भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह की शादी को 9 साल हो चुके हैं। हाल ही में विक्रांत ने अपनी फॅमिली प्लानिंग को लेकर खुलकर बात की और बताया कि दोनों लम्बे समय से माता-पिता बनने की इच्छा रखते हैं। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने IVF का भी सहारा लिया और लेकिन किसी फिर भी यह सफल नहीं हो पाया। इसके साथ उन्होंने बताया कि लेकिन अभी भी उनके मन में बहुत उम्मीद है वो पूरी कोशिश करेंगे।
फैमिली प्लानिंग को लेकर क्या बोले मोनालिसा के पति ?
एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान जब उनसे बच्चे की प्लानिंग के बारे में पूछा गया कि बेबी न होने की वजह से क्या आपके रिश्ते में कोई दिक्कत आ रही है ? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वैसे तो मैं बहुत स्ट्रांग हूँ लेकिन कई बार ऐसा समय आता है मैं फ्रीज हो जाता हूं और यह भी भूल जाता हूँ कि ऐसे मौकों पर क्या करना चाहिए। विक्रांत सिंह ने इस विषय पर बात करते हुए कहा कि पहले उनकी प्राथमिकता करियर, सफलता और पहचान बनाने पर थी। उस समय दोनों अपने काम में व्यस्त थे, लेकिन अब वे माता-पिता बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिंदगी में कुछ भी अचानक नहीं होता और हर चीज का एक सही समय होता है। विक्रांत ने बताया कि उन्होंने बच्चे के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिली। साथ ही उन्होंने यह भी साझा किया कि परिवार के लोग, खासकर उनकी मां और बहन, अब उनसे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। ऐसे में उन पर भी जिम्मेदारी और भावनात्मक दबाव बढ़ रहा है, क्योंकि वे हमेशा इस विषय को टालते नहीं रह सकते।

इसके बाद उन्होंने बताया कि हमने अपनी तरफ से बहुत कोशिश की और यहां तक की आईवीएफ भी करवाया लेकिन भगवान को शायद अभी मंजूर नहीं था। मै अपनी परेशानी हर किसी को नहीं बता सकता। बोलना हर किसी को आता है अगर सही समय पर कर लेते तो अच्छा होता लेकिन यह कोई चावल नहीं है, जब चाहा बना लिया, मैं किसी की जुबान बंद नहीं कर सकता।