अपनी ब्रेस्ट का साइज बढ़ाओ और सुंदर दिखना होगा ... Dia Mirza ने बताया इंडस्ट्री में मुझे हमेशा पुरुषों की तरफ से ही आता था ऐसा दवाब

Edited By Updated: 24 Jul, 2026 04:23 PM

dia mirza plastic surgery

Dia Mirza : हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म इक्का की वजह दिया मिर्ज़ा काफी सुर्खियों में हैं। फ़िलहाल यह फिल्म ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है। इसी बीच एक्ट्रेस दिया  मिर्ज़ा एक पॉडकास्ट पर पहुंची और वहां जाकर उन्होंने महिलाओं के ऊपर सुन्दर दिखने पर बनने...

Dia Mirza : हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म इक्का की वजह दिया मिर्ज़ा काफी सुर्खियों में हैं। फ़िलहाल यह फिल्म ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है। इसी बीच एक्ट्रेस दिया  मिर्ज़ा एक पॉडकास्ट पर पहुंची और वहां जाकर उन्होंने महिलाओं के ऊपर सुन्दर दिखने पर बनने वाले दवाब को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में हमेशा से ही सुन्दर दिखने के लिए लड़कियों के ऊपर बहुत दवाब बनाया गया है। 

इसी के साथ दिया ने कहा कि  आपको जानकर यह हैरानी होगी कि यह दवाब लड़कियों की तरफ से नहीं बल्कि पुरुषों की तारीफ से ज्यादा आता है। हर बार कोई न कोई पुरुष उन्हें सुन्दर दिखने के नाम पर शरीर में बदलाव करने या सर्जरी करने की सलाह देता है। 

Dia Mirza Plastic Surgery

 दिया मिर्जा को दी प्लास्टिक सर्जरी कराने की सलाह 
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दिया मिर्जा ने बताया कि उन्हें भी अपने करियर के दौरान प्लास्टिक सर्जरी कराने की सलाह दी गई थी। उन्होंने कहा की यह सलाह उन्हें उस समय मिली, जब वह कई प्रतिष्ठित ब्यूटी टाइटल्स अपने नाम कर चुकी थीं। इसके बावजूद ऐसे कमेंट्स ने उनके आत्मविश्वास को प्रभावित किया और कुछ समय के लिए खुद पर संदेह होने लगा। 

अपने ब्रेस्ट का साइज बढ़ाओ, वे बहुत छोटे हैं
दिया मिर्जा ने बताया कि अपने करियर के दौरान उन्हें कई बार यह सलाह दी गई कि अगर उन्हें इंडस्ट्री में टिकना है तो अपने लुक्स में बदलाव करना होगा। उन्होंने कहा की लोगों ने उन्हें बताया कि उन्हें अपनी खूबसूरती बढ़ाने  के लिए क्या-क्या करना चाहिए और हैरानी की बात यह रही कि ऐसी सलाह हमेशा पुरुषों की तरफ से ही मिली। 

Dia Mirza Plastic Surgery

उन्होंने आगे कहा कि किसी महिला ने कभी उनसे यह नहीं कहा कि वह अपने होंठों में फिलर करवाएं या शरीर के किसी हिस्से में बदलाव करें। दिया के मुताबिक, इस तरह की टिप्पणियां और सुझाव हमेशा पुरुषों की तरफ से आए, जो उन्हें उनके रूप-रंग में बदलाव करने की सलाह देते थे। 

ऐसी बातें सुनकर कमियां महसूस होती थीं 
दिया मिर्जा ने खुलासा किया कि इस तरह की बातों की वजह से उनका आत्मविश्वास पूरी तरह से टूट गया। उन्होंने बताया की बार-बार इस तरह की बातें सुनकर उन्हें लगने लगा था कि शायद उनमें ही कोई कमी है। यह सब उस समय हुआ, जब वह दो बड़े ब्यूटी टाइटल अपने नाम कर चुकी थीं। उस वक्त उनकी उम्र काफी कम थी और वह 20 साल की भी नहीं हुई थीं। 

दीया ने आगे कहा कि कभी कोई निर्देशक, तो कभी कोई निर्माता, या फिर खुद को विशेषज्ञ बताने वाला व्यक्ति उन्हें उनके लुक्स में बदलाव की सलाह देता था। हालांकि, उन्हें याद नहीं कि किसी महिला ने कभी उनसे इस तरह की बातें कही हों। उनके अनुभव में, इस तरह की सलाह और टिप्पणियां हमेशा पुरुषों की ओर से ही आईं।

Dia Mirza Plastic Surgery

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!