Edited By Prachi Sharma,Updated: 08 Sep, 2026 06:55 PM

Madhuri Dixit Throwback : क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की 'धक-धक' गर्ल एक बार अपनी ही फिल्म 'तेज़ाब' देखने के लिए बुर्का पहनकर सिनेमा हॉल गई थीं ? वह फिल्म के अपने गाने 'एक दो तीन' के लिए लोगों का क्रेज देखने के लिए थिएटर गई थीं।
Madhuri Dixit Throwback : क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की 'धक-धक' गर्ल एक बार अपनी ही फिल्म 'तेज़ाब' देखने के लिए बुर्का पहनकर सिनेमा हॉल गई थीं ? वह फिल्म के अपने गाने 'एक दो तीन' के लिए लोगों का क्रेज देखने के लिए थिएटर गई थीं।
द कपिल शर्मा शो' में आने पर, होस्ट कपिल शर्मा ने उनसे पूछा कि क्या वह कभी अपनी फिल्म देखने गई हैं। इस पर माधुरी ने एक मजेदार किस्सा सुनाते हुए कहा, "हां, मैं अपनी फिल्म देखने गई थी। असल में, सब कह रहे थे कि 'एक दो तीन' गाना बहुत पॉपुलर हो गया है। 'तुम्हें पता नहीं, थिएटर में बहुत मजा आता है।' इसलिए मैं इसे चंदन सिनेमा में देखने गई, यह एक सिंगल-स्क्रीन थिएटर है। तो मैं इसे वहीं देखना चाहती थी।
मैं बुर्का पहनकर अंदर गई और बैठ गई। कभी-कभी वे वहां AC बंद कर देते थे इसलिए मुझे बुर्के में पसीना आने लगा। मैं एक दो तीन गाने का इंतजार कर रही थी, और जैसे ही वह शुरू हुआ - हम सबसे आगे वाली लाइन में बैठे थे- पीछे से सिक्के आने लगे और हमारे सिर पर गिरने लगे। हम वहां से भाग गए।
माधुरी ने आगे कहा कि उन्हें लगा था कि चूंकि उन्होंने भेष बदला हुआ है, इसलिए किसी को पता नहीं चलेगा कि वह फिल्म देखने आई हैं। लेकिन उन्हें हैरानी तब हुई जब वे थिएटर से बाहर निकलकर लॉबी में आईं और लोगों ने उन्हें पहचान लिया और कहने लगे, 'माधुरी आई हैं'।
1988 की रोमांटिक-एक्शन फिल्म 'तेजाब' का निर्देशन एन.चंद्रा ने किया था। माधुरी और अनिल कपूर की मुख्य जोड़ी वाली इस फिल्म में अनुपम खेर, चंकी पांडे, किरण कुमार और सुरेश ओबेरॉय भी सहायक भूमिकाओं में थे। 11 नवंबर 1988 को रिलीज हुई 'तेजाब' उस साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी और सिनेमाघरों में इसने गोल्डन जुबली (50 हफ्ते तक चलने का रिकॉर्ड) मनाई।