Edited By Prachi Sharma,Updated: 14 Aug, 2026 04:03 PM

Rhea Chakraborty on Sushant Singh Case : साल 2020 में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अचानक निधन के बाद उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की जिंदगी में काफी उथल-पुथल मच गई थी। उस वक्त उन पर कई तरह के गंभीर आरोप लगे थे
Rhea Chakraborty on Sushant Singh Case : साल 2020 में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अचानक निधन के बाद उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की जिंदगी में काफी उथल-पुथल मच गई थी। उस वक्त उन पर कई तरह के गंभीर आरोप लगे थे लेकिन कुछ समय पहले ही रिया को इस केस से क्लीन चिट मिल गई है। इस केस के दौरान ही पुलिस ने रिया और उनके भाई को हिरासत में ले लिए था। इसी बीच अब हाल ही में सीलन चिट मिलने के बाद रिया ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है।
मैं निर्दोष हूं, बहुत देर तक शक में रही हूं...
रिया ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अपने ऊपर उठे सवालों और हुई जांच को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। इन दिनों वह प्राइम वीडियो के रियलटी शो ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 का हिस्सा हैं। शो के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह खुद को इनोसेंट देखना चाहती हैं या ‘ट्रेटर्स’, तो इस बीच रिया ने जवाब दिया कि वो खुद को निर्दोष साबित करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि इसी साल उन्हें क्लीन चिट मिली है और लोगों को भी पता चला कि वह बेगुनाह है। रिया ने कहा कि वह लंबे समय तक शक के घेरे में रहीं लेकिन अब वह उस दौर और उस भावना से निकलना चाहती हैं।

रिया और उनके भाई शोविक को पुलिस ने किया था गिरफ्तार
मार्च 2026 में सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई ने अदालत में अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी और इस दौरान रिया चक्रवर्ती को इस केस से फ्री कर दिया गया था। जब सुशांत सिंह का निधन हुआ था तो ड्रग्स के मामले में रिया और उनके भाई शौविक को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिस वजह से उन्हें कुछ समय जेल में बिताना पड़ा। इस दौरान रिया को सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। रिया ने कई बार खुलकर साझा किया है कि इस कठिन दौर ने उनकी मेंटल हेल्थ को बहुत नुकसान पहुंचाया। लगातार तनाव और जेल के अनुभव के कारण वह पीटीएसडी जैसी गंभीर मानसिक स्थिति से भी गुजरी थीं।
क्या है द ट्रेटर्स शो ?
आपको बता दें कि रिया प्राइम पर चल रहे शो द ट्रेटर्स में नजर आ रही हैं। ये शो कुछ इस तरह है कि इसमें दो ग्रुप बना दिए जाते हैं और निर्दोष लोग गद्दारों को ढूढ़ने की कोशिश करते हैं, इसी बीच एक ट्विस्ट भी है, इस दौरान जो गद्दार होते हैं वो अपनी ही पहचान छुपकर दूसरों को बाहर करने की साजिश रचते हैं।
