एक तरफ डायरेक्टर ने कहा Cut और दूसरी तरफ फ़ोन पर आया Divorce का मैसेज, Hunar Hali ने बताया कैसे एक मिनट में खत्म हुई 9 साल की शादी !

Edited By Updated: 12 Jun, 2026 05:14 PM

hunar hali  divorce

Hunar Hali : टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हुनर हाली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी और तलाक से जुड़े अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक फैसले ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी।

Hunar Hali : टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हुनर हाली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी और तलाक से जुड़े अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक फैसले ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। हुनर ने कहा कि नौ साल पुराने रिश्ते के  खत्म होने के बाद उन्हें ऐसा लगा जैसे उनकी दुनिया ही बिखर गई हो। उनके मुताबिक, इस रिश्ते के टूटने का असर सिर्फ उनकी शादी पर नहीं बल्कि उनकी पूरी जिंदगी पर पड़ा है। 

बता दें कि हुनर हाली और मयंक गांधी को 9 जून को क़ानूनी रूप से तलाक मिल गया, जिसके साथ ही उनकी नौ साल की वैवाहिक यात्रा समाप्त हो गई। अभिनेत्री के स्वीकार दिया कि यह दौर उनके लिए बेहद मुश्किल रहा है और अब भी वो इस भावनात्मक झटके से उबरने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस अलगाव के बाद उन्हें महसूस हुआ की उनके पास बहुत कुछ पीछे छूट गया है लेकिन अब वह धीरे-धीरे खुद को सँभालने और नई शुरुआत करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। बता दें कि हुनर हाली और मयंक गांधी को 9 जून को कानूनी रूप से तलाक मिल गया, जिसके साथ ही उनकी नौ साल की वैवाहिक यात्रा समाप्त हो गई। 

Hunar Hali   Divorce

शादी के नौ साल बाद लिया तलाक 
2016 में मयंक और हुनर की शादी हुई थी। नौ साल तक साथ  रहने के बाद दोनों ने फैसला किया अब वो अलग होंगे फिर 2025 में उन्होंने डाइवोर्स केस फाइल कर दी। हुनर ने बताया कि ये फैसला लेना मेरे लिए बहुत ही मुश्किल था। 

हुनर ने बताया कि किसी से अलग होना सिर्फ उस व्यक्ति से दूर होना नहीं होता बल्कि उन तमाम सपनों और यादों को पीछे छोड़ना होता है, जो दोनों ने अपने भविष्य के लिए सोचे थे। इसी के साथ उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने के लिए काफी मेहनत की लेकिन बाद में मुझे एहसास हुआ कि इस उम्मीद में मैं अपने आप को खुद से दूर कर रही हूँ। उनके लिए सबसे मुश्किल कदम तलाक की अर्जी देना नहीं था बल्कि यह स्वीकार  कि अब वो पहले जैसी नहीं रही हैं और उस रिश्ते में खुद को पहचान नहीं पा रही थीं। इसी फैसले ने उन्हें इतना बड़ा कदम उठाने को मजबूर कर दिया। 

Hunar Hali   Divorce
 
बहुत मुश्किल था डिवोर्स तक प्रॉसेस
इसके बाद उन्होंने बताया कि बहुत सोच विचार करने के बाद उन्होंने फैसला लिया कि शादी से ज्यादा मुझे शांति चाहिए थी। तलाक की प्रक्रिया पूरी होने से पहले हुनर हाली और मयंक गांधी ने हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की थी। हुनर ने बताया कि वो चाहती थी कि समझौते की हर शर्त और उससे जुड़े फैसलों के भवाय में पड़ने वाले प्रभाव को अच्छी तरह समझ लें। उनके लिए यह जरुरी था कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और क़ानूनी रूप से सही हो। 

उन्होंने कहा कि इस हकीकत को स्वीकार करना और उससे समझदारी के साथ गुजरना आसान नहीं था। अंत में हम दोनों ने आपसी सहमति से एक निष्कर्ष पर पहुंचकर अपने रिश्ते के इस अध्याय को सम्मानजनक तरीके से समाप्त करने का फैसला किया।

Hunar Hali   Divorce

शूटिंग के दौरान फ़ोन पर आया मैसेज 
हुनर हाली ने बताया  कि जब अपने एक शो रिमझिम-छोटी उम्र बड़ा सफर की शूटिंग करने में व्यक्त थीं। उस समय जब डायरेक्टर ने सीन को कट किया उसके कुछ समय बाद ही मेरे फोन पर मेरी लीगल टीम का मैसेज आया हुआ था और उसमें था कि कार्रवाई पूरी हो गई है। यह देखने के बाद कुछ समय मैं अपना होश खो बैठी थी। मैं उस समय की फीलिंग शायद बयां नहीं कर सकती। अपनी जिंदगी के नौ साल के एकअध्याय को खत्म करना आसान नहीं होता। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!