वादे हुए तार-तार, यूट्यूबर पति को छोड़ बस ड्राइवर के लिए घर से भागी पत्नी ! Kerala के Vlogger Akhil की जिंदगी में आया भूचाल

Edited By Updated: 12 Aug, 2026 07:01 PM

kerala vlogger akhil wife

Kerala Vlogger Akhil : मलयालम कंटेंट क्रिएटर और अभिनेता अखिल एन.आर.डी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी मेघा के घर से चले जाने की खबरें तेजी से चर्चा में हैं।

Kerala Vlogger Akhil : मलयालम कंटेंट क्रिएटर और अभिनेता अखिल एन.आर.डी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी मेघा के घर से चले जाने की खबरें तेजी से चर्चा में हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेघा घर से अपना सामान लेकर गई हैं और उनके साथ एक ड्राइवर या बस कंडक्टर के मौजदू होने के भी दावा किया जा रहा है। हालांकि, इस पूरे मामले की अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। 

करीबी दोस्त ने यूट्यूब के माध्यम से दी जानकारी 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अखिल ने इस पूरे मामले पर बात करते हुए किसी को भी जिम्मेदार ठहराने से परहेज किया है। वहीं उनके करीबी दोस्त और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट साई कृष्णा ने भी अपने यूट्यूब चैनल के जरिए इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि यह खबर उनके लिए काफी हैरान करने वाली थी क्योंकि वह अखिल और मेघा की शादी में खुद शामिल हुए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by srastispeaks (@srastispeaks)

पत्नी के जाते ही मचा हड़कंप 
अखिल और मेघा से जुड़ी इस खबर के बाहर आते ही सोशल मीडिया पर गपशप और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। खबरों की मानें तो, मेघा कथित तौर पर अपना सारा सामान समेटकर घर से निकल चुकी हैं, जिसके बाद से ही फैंस और लोगों के मन में कई तरह की आशंकाएं और सवाल उठने लगे हैं। हालांकि , फ़िलहाल इस पूरे मामले को लेकर कोई ठोस और आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे पूरी सच्चाई का साफ-साफ पता चल सके। वहीं दूसरी तरफ, अखिल ने भी अभी तक इस स्थिति के लिए किसी को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराने या आरोप लगाने से परहेज ही किया है। 

 कौन हैं केरेला व्लॉगर अखिल एनआरडी?
आपको बता दें की अखिल एन.आर.डी केरल के अलाप्पुझा से ताल्लुक रखने वाले मलयालम कंटेंट क्रिएटर, यूट्यूबर और अभिनेता हैं। 5 दिसंबर 1995 को जन्मे अखिल ने अपने मजेदार डिजिटल कंटेंट और ऑन-स्क्रीन अंदाज से खास पहचान बनाई है। हालांकि, कैमरे के पीछे वह खुद को काफी अंतर्मुखी मानते हैं। उनके सोशल मीडिया कंटेंट में कॉमेडी के साथ-साथ रोजमर्रा की जिंदगी, पारिवारिक रिश्तों और आम जीवन से जुड़ी दिलचस्प घटनाओं की झलक देखने को मिलती है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!