शादी का वादा कर किया यौन शोषण... महिला के आरोपों के बाद अब महाभारत फेम Saurav Gurjar को किया गिरफ्तार

Edited By Updated: 21 Sep, 2026 03:07 PM

mahabharat fame saurav gurjar

Saurav Gurjar : मुंबई एयरपोर्ट पर  गाचीबोवली पुलिस ने अभिनेता और पूर्व WWE रेसलर सौरव गुर्जर को हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें मेजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत का आदेश दिया। यह कार्रवाई एक महिला की शिकायत...

Saurav Gurjar : मुंबई एयरपोर्ट पर  गाचीबोवली पुलिस ने अभिनेता और पूर्व WWE रेसलर सौरव गुर्जर को हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें मेजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत का आदेश दिया। यह कार्रवाई एक महिला की शिकायत के बाद हुई है। महिला ने आरोप लगाया कि सौरव गुर्जर ने शादी का वादा करके उसका यौन शोषण किया। 

महिला ने अभिनेता पर लगाए यौन शोषण के आरोप 
हाल ही में अभिनेता और पहलवान सौरव गुर्जर जो महाभारत में भीम का किरदार निभाते हुए नजर आए थे पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का दावा है कि सौरव ने उससे शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक और मानसिक शोषण किया तथा बाद में अपने वादे से मुकर गए। पीड़िता के अनुसार, दोनों का संपर्क साल 2021 में इंस्टाग्राम के माध्यम से हुआ था, जिसके बाद वॉट्सऐप पर बातें करते-करते उनके बीच नजदीकी संबंध बन गए थे। 

Mahabharat Fame Saurav Gurjar

अमेरिका से नौकरी छोड़ भारत आई महिला 
शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, उनकी और सौरव गुर्जर की पहली मुलाकात 25 दिसंबर 2021 को हुई।  दौरान सौरव ने महिला को शादी करने और पत्नी का दर्जा देने का पूरा भरोसा दिलाया था।  महिला ने बताया कि जब वह अमेरिका में रहती थीं, तब भी उनके बीच रिश्ता कायम था और भारत वापस आने के बाद दोनों साथ में रहने लगे थे। महिला का आरोप है कि सौरव के कहने पर ही उन्होंने अमेरिका में अपनी नौकरी तक छोड़ दी थी  क्योंकि सौरव ने उनके साथ मिलकर भारत में बिजनेस शुरू करने का वादा किया था।

शादी की बात सुनते ही नंबर ब्लॉक कर देते थे 
पीड़िता ने यह भी दावा किया कि सौरव के  कथित दुर्व्यवहार और प्रताड़ना की वजह से वह अपने करियर पर भी ध्यान नहीं दे पा रही थीं। शिकायत के मुताबिक, जब भी वह सौरव पर शादी का दवाब बनाती या इस बारे में बात करती तो वह उनका नंबर ब्लॉक कर देते थे और उनसे भी दूरी बना लेते थे।  

Mahabharat Fame Saurav Gurjar

अक्तूबर 2025 से मार्च 2026 तक दोनों रहे साथ 
महिला का दावा है कि सौरव गुर्जर अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 के दौरान उनके साथ रहे थे। उनका आरोप है कि हैदराबाद में साथ रहने के बाद सौरव उन्हें बिना बताए अचानक छोड़कर चले गए। 

इस शिकायत के आधार पर गाछीबोवली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सौरव गुर्जर को मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया और आगे की क़ानूनी प्रक्रिया के लिए उन्हें हैदराबाद ले आई, जहां से बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!