Edited By Prachi Sharma,Updated: 10 May, 2026 05:50 PM

Khatron Ke Khiladi 15 : कुछ ही दिनों में फेमस रियलिटी शो Khatron Ke Khiladi 15 की शुरुआत होने वाली है। इस शो में बालिका वधु की आनंदी से लेकर अनुमपा सीरियल का अनुज तक इसमें हिस्सा लेगा। इसी बीच एक और कंटेस्टेंट हैं जो Khatron Ke Khiladi में दोबारा...
Khatron Ke Khiladi 15 : कुछ ही दिनों में फेमस रियलिटी शो Khatron Ke Khiladi 15 की शुरुआत होने वाली है। इस शो में बालिका वधु की आनंदी से लेकर अनुमपा सीरियल का अनुज तक इसमें हिस्सा लेगा। इसी बीच एक और कंटेस्टेंट हैं जो Khatron Ke Khiladi में दोबारा से नजर आने वाली हैं और वो है Rubina Dilaik ।
मदर्स डे पर एक इंटरव्यू के दौरान रुबिका ने अपना मदरहुड का एक्सपीरियंस शेयर किया और बताया कि खतरों के खिलाड़ी 15 को हां कहने के लिए उन्होंने कम से कम 30 दिन का समय लिया था, ऐसा इस वजह से क्योंकि उनका मानना है कि उनकी जिंदगी उनकी बेटियों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस शो के लिए उन्हें कम से कम 40 दिनों तक देश से बाहर रहना होगा। मां बनने के बाद ऐसा पहली बार होगा जब उन्हें इतने दिनों रक अपनी बेटियों से दूर रहना पड़ेगा।
इसी के साथ उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद वो इतनी व्यस्त हो गईं कि उन्हें Khatron Ke Khiladi 15 में जानें का बिल्कुल समय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मां बनने से पहले उन्हें जो चीजें सबसे ज्यादा जरुरी लगती थीं, अब वो उनके लिए इतनी मायने नहीं रखतीं।

काम और फैमिली के बीच एक संतुलन बनाकर रखना उनके लिए सबसे ज्यादा मुश्किल काम है। उनके जाने के बाद उनकी बेटियों की देखभाल उनके पति अभिनव करेंगे लेकिन कहीं न कहीं फिर भी उनके मन के अंदर बेटियों को लेकर चिंता रहेगी।
Khatron Ke Khiladi 15 को हां करने की एक वजह यह भी है कि वो जानना चाहती हैं, मां बनने के बाद उनके अंदर वो पहली वाली ताकत और हिम्मत है या नहीं।
