अपने शहर में लौटे MC स्क्वायर और पैराडॉक्स, ‘हसल 5’ के लिए दिल्ली बनी खास होमग्राउंड

Edited By Updated: 21 Aug, 2026 10:53 AM

mc square paradox hustle 5 apna homeground in delhi

‘हसल 5 - अपना होमग्राउंड’ के स्क्वॉड बॉस MC स्क्वायर और पैराडॉक्स दिल्ली पहुंचे और अपने हिप-हॉप सफर को याद किया। दोनों ने बताया कि दिल्ली ने उनकी आवाज और पहचान को कैसे आकार दिया।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारतीय हिप-हॉप के चर्चित रियलिटी शो ‘हसल 5 - अपना होमग्राउंड’ में इस बार उन कलाकारों की वापसी देखने को मिल रही है, जिन्होंने कभी इसी मंच से अपने सफर की शुरुआत की थी। MC स्क्वायर और पैराडॉक्स अब कंटेस्टेंट नहीं, बल्कि स्क्वॉड बॉस के रूप में शो का हिस्सा हैं। दोनों कलाकारों के लिए दिल्ली खास मायने रखती है, क्योंकि इसी शहर ने उनके संगीत और हिप-हॉप के सफर को आकार दिया।

दिल्ली की गलियों में फिर दिखी हिप-हॉप की वही पुरानी ऊर्जा
‘हसल 5’ के सिटी टूर के दौरान MC स्क्वायर और पैराडॉक्स ने दिल्ली की मीडिया और फैंस से मुलाकात की। दोनों ने अपने पुराने दिनों को याद किया और उन जगहों का भी रुख किया, जिन्होंने उनके संगीत सफर को प्रभावित किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मशहूर खाने का लुत्फ उठाने के साथ-साथ उभरते हुए रैपर्स और हिप-हॉप कलाकारों से भी मुलाकात की। यह दौरा दिल्ली की मजबूत हिप-हॉप कम्युनिटी और नई प्रतिभाओं के लिए एक खास अनुभव बन गया।

MC स्क्वायर बोले- ‘होमग्राउंड का मतलब उस जगह लौटना है जिसने पहला हौसला दिया’
दिल्ली वापसी को लेकर MC स्क्वायर ने कहा कि दिल्ली-NCR उनकी कहानी का बहुत बड़ा हिस्सा रहा है। उनके मुताबिक, यही वह जगह है जहां उन्हें प्रेरणा मिली, उनकी आवाज बनी और ऐसे लोग मिले जिन्होंने उनके शुरुआती सफर में उन पर भरोसा किया। स्क्वॉड बॉस के तौर पर लौटने को उन्होंने अलग अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि युवा कलाकारों से मिलकर उन्हें अपने शुरुआती दिनों की वही भूख और जुनून याद आ गया। उनके लिए होमग्राउंड का मतलब उस जगह लौटना है, जिसने पहला हौसला दिया और अब उसी ऊर्जा को वापस देना है।

पैराडॉक्स ने कहा- ‘दिल्ली ने मुझे बनाया, अब नई पीढ़ी को आगे बढ़ते देखना चाहता हूं’
वहीं पैराडॉक्स ने कहा कि एक कलाकार के तौर पर वह जो भी हैं, उसमें दिल्ली का बड़ा योगदान है। यहां के लोगों, माहौल, संगीत और अनुभवों ने उन्हें गढ़ा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली लौटना उन्हें उस दौर में ले जाता है, जब उनका हिप-हॉप से पहला जुड़ाव हुआ था। अब स्क्वॉड बॉस के तौर पर वह चाहते हैं कि दिल्ली और देशभर के नए कलाकार अपने होमग्राउंड से निकलकर अपनी अलग पहचान बनाएं।

‘हसल 5’ में बादशाह के साथ नजर आ रहे हैं ये स्क्वॉड बॉस
‘हसल 5 - अपना होमग्राउंड’ में बादशाह ‘रैप सुप्रीम’ की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके साथ EPR बतौर ओजी स्क्वॉड बॉस लौटे हैं, जबकि MC स्क्वायर, पैराडॉक्स और Agsy भी स्क्वॉड बॉस की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। शो की शुरुआत 8 अगस्त 2026 से हो चुकी है और इसे हर शनिवार और रविवार शाम 7 बजे JioHotstar और MTV India पर देखा जा सकता है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!