Edited By Rohini Oberoi,Updated: 21 Aug, 2026 11:11 AM

अमेरिका के अलास्का राज्य में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। आठ लोगों को ले जा रहा एक चार्टर प्लेन पश्चिमी अलास्का में एक सुदूर रडार साइट के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के अलास्का क्षेत्र प्रमुख क्लिंट...
अलास्का : अमेरिका के अलास्का राज्य में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। आठ लोगों को ले जा रहा एक चार्टर प्लेन पश्चिमी अलास्का में एक सुदूर रडार साइट के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के अलास्का क्षेत्र प्रमुख क्लिंट जॉनसन ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्लेन में 2 पायलट और 6 यात्री सवार थे। अधिकारियों के अनुसार इस विमान में सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई।
बता दें कि यह दुर्घटना गुरुवार को अलास्का के एंकरेज से लगभग 450 मील (725 किलोमीटर) पश्चिम में केप न्यूएनहैम लॉन्ग रेंज रडार साइट एयरपोर्ट पर हुई। अलास्कन कमांड, अलास्कन नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड रीजन और इलेवन एयर फोर्स के कमांडर, अमेरिकी वायु सेना के लेफ्टिनेंट जनरल रॉबर्ट डेविस ने कहा, यह हमारे सैन्य परिवार और उन समुदायों के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है जिनकी हम सेवा करते हैं।