Edited By Ramkesh,Updated: 20 Aug, 2026 02:46 PM

कांग्रेस के पूर्व सांसद और नेता सज्जन कुमार का गुरुवार को निधन हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। आप को बता दें कि वह 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामलों में दोषी ठहराए
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व सांसद और नेता सज्जन कुमार का गुरुवार को निधन हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। हालांकि इसे लेकर आधिकारिक बयान अभी तक कोई नहीं आया है।
आपको बता दें कि कुमार तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। उन्हें सिख विरोधी दंगों से जुड़े 2 मामलों में सजा सुनाई गई थी। जबकि, 1 मामले में वह बरी हुए थे। ये मामला जनकपुरी इलाके में हुई हिंसा का था। इस केस में दिल्ली हाई कोर्ट ने जनवरी 2026 में उन्हें बरी कर दिया था। तब अदालत ने यह फैसला सबूतों की कमी का हवाला देते हुए सुनाया था। फिलहाल सज्जन कुमार के निधन से कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर दोड़ गई है।
ये भी पढ़ें:- जानिए कौन थे सज्जन कुमार, 1984 सिख विरोधी दंगों से क्या था कनेक्शन?
नई दिल्ली: सज्जन कुमार दिल्ली के प्रमुख कांग्रेस नेताओं में रहे और 1977 में नगर निगम पार्षद के रूप में अपनी राजनीतिक पारी शुरू की। बाद में वे दिल्ली से लोकसभा सांसद भी बने। हालांकि 1984 सिख विरोधी दंगों में नाम में आने के बाद काफी चर्चा में रहे। दिल्ली के प्रमुख कांग्रेस नेताओं में शुमार रहे कुमार को दंगा मामलों में अदालत से दोषी ठहराए जाने के बाद उम्रकैद की सजा हुई और वे तिहाड़ जेल में सजा काट रहे थे।