Daily horoscope : आज आपकी कुंडली में आपके लिए क्या है, यह जानने के लिए पढ़ें अपना राशिफल
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Aug, 2026 07:56 AM

मेष : खान-पान में पूरी एहतियात बरतें, क्योंकि पेट में कुछ न कुछ गड़बड़ी रहने का डर रहेगा
मेष : खान-पान में पूरी एहतियात बरतें, क्योंकि पेट में कुछ न कुछ गड़बड़ी रहने का डर रहेगा, मन भी टैंस तथा डिस्टर्ब सा रहेगा।
वृष: कारोबारी दशा ठीक-ठाक रहेगी, बुझे मन के साथ किया गया कोई भी यत्न सिरे न चढ़ेगा, दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे से नाराज दिखेंगे।
मिथुन: घटिया नेचर वाले विरोधी आपके खिलाफ सरगर्म रह सकते हैं, इसलिए उनसे सावधान रहें, मन भी डरा-डरा तथा बुझा-बुझा सा रहेगा।
कर्क : गलत तथा बेकार कामों की तरफ भटकते अपने मन पर जब्त रखें, आप किसी भी कोशिश को हाथ में लेेने में घबराहट महसूस करेंगे।
सिंह : किसी भी जमीनी काम को हाथ में लेने से बचना चाहिए, क्योंकि आपकी किसी भी कोशिश के सिरे चढ़ने की आशा न होगी।
कन्या : सज्जन साथी न तो तालमेल करेंगे और न ही आप किसी काम को निपटाने की हिम्मत हौसला रखेंगे।
तुला: कारोबारी कामों में भागदौड़ के बावजूद कोई फेवरेवल नतीजा बरामद न होगा, अर्थ दशा भी कमजोर रहेगी।
वृश्चिक: कामकाजी दशा संतोषजनक, मगर मन डरा-डरा तथा भयभीत सा रहेगा, धार्मिक कामों में भी मन न लगेगा।
धनु : सितारा खर्चों को बढ़ाने, अर्थ दशा टाइट रखने तथा किसी पेमैंट को फंसाने वाला, सफर भी टाल दें।
मकर: सितारा धन लाभ वाला, भागदौड़ करने पर कोई कामकाजी मुश्किल हल होगी, कारोबारी टूरिंग भी लाभ देगी।
कुंभ: किसी अफसर की नाराजगी आपको झेलनी पड़ सकती है, मान-सम्मान को भी ठेस लगने का डर रहेगा।
मीन : सितारा बाधाओं-मुश्किलों को जगाने तथा मानसिक तौर पर अपसैट रखने वाला, आप किसी भी यत्न को हाथ में न ले सकेंगे।