Edited By Prachi Sharma,Updated: 23 Sep, 2026 06:06 PM

Naina Chhabra Casting Couch : फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम पाने के दौरान कई अभिनेत्रियों को ऐसे अहसज अनुभवों का सामना करना पड़ा है, जिनका जिक्र वे बाद में करती रही हैं। कास्टिंग काउच को लेकर भी कई एक्ट्रेस अपने अनुभव साझा कर चुकी हैं।
Naina Chhabra Casting Couch : फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम पाने के दौरान कई अभिनेत्रियों को ऐसे अहसज अनुभवों का सामना करना पड़ा है, जिनका जिक्र वे बाद में करती रही हैं। कास्टिंग काउच को लेकर भी कई एक्ट्रेस अपने अनुभव साझा कर चुकी हैं। अब बी-ग्रेड फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री नैना छाबड़ा ने अभी अपने साथ हुई एक ऐसी ही घटना का खुलासा किया है।
हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान नैना छाबड़ा ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान अपने साथ हुए एक असहज अनुभव का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि काम के सिलसिले में एक व्यक्ति ने उनसे उनका फिगर दिखाने की मांग की और बिकनी शूट करने के लिए कपड़े उतारने को कहा। नैना ने इस घटना का खुलासा अभिनेत्री गहना वशिष्ठ के यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में किया। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने किस तरह इस स्थिति का सामना किया।
इंटरनेशनल काम के नाम पर कपड़े उतारने की करी डिमांड
गहना वशिष्ठ के यूट्यूब टॉक शो में बातचीत करते हुए अभिनेत्री नैना छाबड़ा ने अपने अतीत की एक बेहद कड़वी और दुखद आपबीती साझा की। उन्होंने बताया कि एक कोर्डिनेटर ने उन्हें एक ऐसी शख्स से मिलाया था, जिसका दावा था कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े-बड़े प्रिंट शूट का काम संभालना है। चूंकि नैना ने पिता और परिवार में अधिकांश लोग सालों से विदेश में ही रहते हैं इसलिए उनकी हमेशा से यह दिली ख्वाहिश थी कि वे खुद अपनी काबिलियत और मेहनत के दम और कोई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट हासिल करें। यही वजह थी कि जैसे ही उन्हें इस बड़े प्रोजेक्ट का ऑफर मिला, वे बहुत उत्साहित हो गईं और उन्होंने इस पर यकीन कर लिया। नैना का कहना है कि उस समय की यह घटना उनके जीवन का ऐसा बुरा अनुभव बन गई, जिसे वे चाहकर भी आज तक नहीं भुला पाई हैं।
कपड़े उतारो और फिगर दिखाओ...
इसके बाद एक्ट्रेस ने बताया कि जैसे ही में शूट के लिए पहुंची तो उन्होंने मुझसे कपड़े उतारने को कहा। उन्होंने कहा कपड़े उतारो और फिगर दिखाओ। मुझे पहले यह कहकर बुलाया गया था कि बिकनी में शूट किया जाएगा। इसके बाद जब मैंने कपड़े उतराने से मना कर दिया तो मुझे काम न देने की धमकी दी गई।
बी-ग्रेड सीरीज की एक्ट्रेस हैं नैना
आपको बता दें कि एक्ट्रेस नैना 33 साल की हैं और उल्लू एप की कई वेब सीरीज और फिल्मों में इंटिमेट सीन के लिए उन्हें जाना जाता है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी नैना को भी खूब प्यार मिलता है। हजारों में उनके फॉलोअर्स है।