Edited By Manisha,Updated: 19 May, 2026 05:29 PM

ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले कुनाल खेमू और चिराग निहलानी द्वारा प्रोड्यूस की गई VIBE में कुणाल खेमू, प्रीति जी जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले कुनाल खेमू और चिराग निहलानी द्वारा प्रोड्यूस की गई VIBE में कुणाल खेमू, प्रीति जी जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
VIBE दो गहरे दोस्तों की कहानी है, जिनकी जिंदगी उस वक्त पूरी तरह बदल जाती है जब वे अनजाने में एक ऐसे खतरनाक हालात में फंस जाते हैं, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।
View this post on Instagram
A post shared by Amazon MGM Studios India (@amazonmgmstudiosin)
अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ ने आज अपनी हाई-स्टेक्स एक्शन-कॉमेडी फिल्म VIBE की थिएटर रिलीज डेट 18 सितंबर घोषित की। कुणाल खेमू और चिराग निहलानी द्वारा ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस की गई यह फिल्म प्रोडक्शन हाउस की पहली पेशकश है। फिल्म को कुणाल खेमू ने लिखा और निर्देशित किया है। इसमें वह खुद प्रीति जी जिंटा, बेहद टैलेंटेड स्पर्श श्रीवास्तव और डेब्यू कर रही वंशिका धीर के साथ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
VIBE दो गहरे दोस्तों की कहानी है, जिनकी साधारण और शांत जिंदगी अचानक एक अनप्रेडिक्टेबल और हाई-एनर्जी एडवेंचर में बदल जाती है। यह सफर उनकी दोस्ती और जिंदा रहने की ताकत दोनों की कड़ी परीक्षा लेता है। अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ की फिल्म VIBE 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।