10 साल छोटे Nick Jonas से शादी पर बोलीं Priyanka Chopra, प्यार में उम्र नहीं बल्कि...

Edited By Updated: 19 Jul, 2026 01:04 PM

priyanka chopra and nick jonas age gap

Priyanka Chopra and Nick Jonas Age Gap : हाल ही में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक एक पॉडकास्ट पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी कुछ बातें साझा की, जो शायद ही लोगों को पता हो।

Priyanka Chopra and Nick Jonas Age Gap : हाल ही में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक एक पॉडकास्ट पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी कुछ बातें साझा की, जो शायद ही लोगों को पता हो। इस दौरान निक ने पहला वो मैसेज भी दिखाया जो उन्हें प्रियंका को किया था। इसके बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार अपने और निक के ऐज गैप को लेकर बात की है। आपको बता दें की निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं और इस अंत की वजह से उनके रिश्ते में कभी कोई दिक्कत नहीं आई। 

Priyanka Chopra and Nick Jonas Age Gap

10 साल छोटा होना कोई बड़ी बात नहीं है 
पॉडकास्ट के दौरान जब प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि आप अपने से 6 साल छोटे लड़के को डेट कर रही हैं, आपको अजीब नहीं लग रहा है और पूछा कि इस मामले में आत्मविश्वास कैसे बनाए। इस बात पर प्रियंका ने जवाब दिया कि यदि आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिल जाए तो आपको समझे और आपकी कद्र करें तो रिश्ते में उम्र कभी भी मायने नहीं रखती है। प्रियंका ने बताया कि मेरे मुताबिक रिश्ते में प्यार और विश्वास मायने रखती है, न की उम्र। 

 निक ने भी रखी अपनी राय 
प्रियंका के साथ निक ने भी इस मामले में अपनी राय रखी और कहा कि उन्हें कभी भी इस रिश्ते में ऐसा लगा ही नहीं कि वो उनसे 10 साल छोटे हैं। इस ऐज गैप को उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते में आने नहीं दिया। उन्होंने भी यही बात बोली की प्यार में उम्र मायने नहीं रखती है। 

Priyanka Chopra and Nick Jonas Age Gap

सोशल मीडिया से शुरू हुई थी प्रियंका और निक की लव स्टोरी
आपको बता दें कि प्रियंका और निक की लव स्टोरी की शुरुआत सोशल मीडिया से हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। और 2018 में उन्होंने निक के साथ शादी कर ली। इसके बाद सरोगेसी के माध्यम से दोनों एक बेटी के माता-पिता बने। 

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट 
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी।  फिल्ममेकर एसएस राजामौली द्वारा यह फिल्म बनाई जा रही है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बेबी और पृथ्वीराज मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। 

Priyanka Chopra and Nick Jonas Age Gap

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!