Edited By Prachi Sharma,Updated: 07 Sep, 2026 07:15 PM

Anupriya Nagar Hanuman Ansh : हनुमान अंश इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। महज 2 करोड़ रूपये के बजट में तैयार हुई यह भक्तिमय फिल्म बिना किसी बड़े प्रमोशन या शोर-शराबे के सिनेमाघरों में उतरी थी। अब फिल्म ने थिएटर्स में 30 दिन का सफर...
Anupriya Nagar Hanuman Ansh : हनुमान अंश इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। महज 2 करोड़ रूपये के बजट में तैयार हुई यह भक्तिमय फिल्म बिना किसी बड़े प्रमोशन या शोर-शराबे के सिनेमाघरों में उतरी थी। अब फिल्म ने थिएटर्स में 30 दिन का सफर पूरा कर लिया है और लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रही है।
कौन है Anupriya Nagar ?
आपको यह जानकारी हैरानी होगी कि हनुमान अंश की निर्माता अनुप्रिया नागर महज 21 साल की हैं। इस फिल्म को बनाने के पीछे उनकी कहानी भी बेहद दिलचस्प है। दरअसल, UK में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई के दौरान अनुप्रिया बड़ी टेक कंपनियों और उनके संस्थापकों को आईडिया मिलने के तरीकों पर रिसर्च कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें Apple के दिवंगत को-फाउंडर Steve Jobs और Neem Karoli Baba के बीच एक खास कनेक्शन के बारे में पता चला। यही खोज आगे चलकर अनुप्रिया के लिए एक बड़ा प्रेरणा स्रोत बनी और उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल गई।

स्विट्जरलैंड जाने की तैयारी कर रही थीं लेकिन...
इस खोज ने अनुप्रिया नागर की जिंदगी को एक नई दिशा दे दी। उस समय वह UK में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई कर रही थीं और डिग्री पूरी करने के बाद स्विट्ज़रलैंड जाकर आर्ट इंडस्ट्री में काम करने की योजना बना रही थीं। लेकिन भारत लौटने के बाद उनकी मुलाकात फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी से हुई जो नीम करोली बाबा पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे थे। इसके बाद घटनाएं कुछ इस तरह आगे बढ़ी कि अनुप्रिया खुद फिल्म निर्माण का हिस्सा बन गईं।
एक इंटरव्यू के दौरान अनुप्रिया ने बताया कि फिल्म बनाने का विचार उनके प्लान का हिस्सा बिल्कुल नहीं था। उनका लक्ष्य पढ़ाई पूरी करके स्विट्ज़रलैंड में आर्ट इंडस्ट्री में करियर बनाना था। हालांकि, 20 साल की उम्र में उनके मन में एक किताब या कॉमिक बुक लिखने का विचार जरूर आया था। उन्होंने बताया कि भारत आने के बाद जब उनकी मुलाकात विशाल चतुर्वेदी से हुई तो वह नीम करौली बाबा पर फिल्म बनाने पर काम कर रहे थे। यहीं से अनुप्रिया का दिलम की दुनिया में आने का सफर हुआ और आगे चलकर उन्होंने हनुमान अंश को प्रोड्यूस किया।

कलाकारों के बीच हुआ अनुप्रिया का पालन-पोषण
अनुरप्रिया नागर का बचपन कला और कलाकारों के बीच बीता है। उन्होंने कई कला प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया है। उनका मानना है कि कलाकारों के माहौल में पली-बढ़ी होने की वजह से कहानी कहने के प्रति उनका झुकाव शुरू से रहा। उनका परिवार आर्ट कलेक्टिंग से जुड़ा है और बचपन से ही उन्होंने जगदीश स्वामीनाथन, एमएफ हुसैन, गायतोंडे और रजा जैसे दिग्गज कलाकारों के काम को करीब से देखा है।
इसी कला और कहानी कहने की पृष्ठभूमि ने उन्हें फिल्म निर्माण की तरफ आकर्षित किया। विशाल चतुर्वेदी से मुलाकात के बाद अनुप्रिया ने हनुमान अंश को प्रोड्यूस करने का फैसला किया। महज 21 साल की उम्र में उठाया गया यह कदम उनके लिए बेहद सफल साबित हुआ और फिल्म की शानदार कमाई ने उन्हें इंडस्ट्री की चर्चित युवा फिल्ममेकर्स में शामिल कर दिया।