Edited By Prachi Sharma,Updated: 24 Sep, 2026 05:51 PM

Radhika Apte : एक्ट्रेस राधिका आप्टे इन दिनों लस्ट स्टोरीज 3 को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने फिल्मों में जरुरत से ज्यादा दिखाई जाने वाली न्यूडिटी पर खुलकर अपनी राय रखी। इसके साथ ही राधिका ने अपने करियर के शुरुआती दौर...
Radhika Apte : एक्ट्रेस राधिका आप्टे इन दिनों लस्ट स्टोरीज 3 को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने फिल्मों में जरुरत से ज्यादा दिखाई जाने वाली न्यूडिटी पर खुलकर अपनी राय रखी। इसके साथ ही राधिका ने अपने करियर के शुरुआती दौर का एक निजी अनुभव भी साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह कुछ फिल्ममेकर्स ने उनके बोल्ड किरदारों को लेकर एक धारणा बना ली थी।
राधिका के मुताबिक, करियर की शुरुआत में उन्होंने कई बोल्ड और लीक से हटकर भूमिकाएं निभाईं लेकिन बाद में कुछ फिल्ममेकर्स को लगने लगा कि वह हर तरह के बोल्ड सीन के लिए आसानी से तैयार हो जाएंगी, फिर चाहे उनकी जरुरत कहानी या स्क्रिप्ट में हो या नहीं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें कई बार बिना
किसी खास वजह के अपने को-स्टार्स को किस करने के लिए कहा गया। इतना ही नहीं, एक फिल्म के दौरान उनके एक एक्शन सीन इनरवियर में करने के लिए भी कहा गया था। राधिका के इन खुलासों ने फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों से उनकी भूमिकाओं के नाम पर रखी जाने वाली ऐसी मांगों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

न्यूड सीन को लेकर बोलीं राधिका आप्टे
राधिका आप्टे ने बातचीत के दौरान बताया कि करियर के शुरुआती दौर में उनकी कुछ फिल्मों में न्यूड सीन होने की वजह से इंडस्ट्री के कुछ लोगों के बीच उनके बारे में एक धारणा बन गई थी। उन्हें लगता था कि राधिका ऐसे सीन करने के लिए आसानी से तैयार हो जाएंगी। एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्हें कई बार साफ तौर पट समझना पड़ता था कि वह सिर्फ इसलिए कोई सीन नहीं करेंगी क्योंकि उनसे इसकी उम्मीद की जा रही है।
राधिका ने बताया कि कई मौकों पर जब उन्होंने किसी सीन की जरुरत पर सवाल उठाया, तो उन्हें जवाब मिला कि इसमें क्या है, थोड़ा कर लीजिए। उन्होंने कहा कि कई बार उनसे महज कुछ सेकंड के किसिंग सीन या मौके पर ही कुछ इम्प्रोवाइज करने के लिए कहा गया। राधिका के मुताबिक, इस तरह की मांगें उनके लिए इसलिए भी हैरान करने वाली थीं क्योंकि कई बार उनका कहानी से कोई खास संबंध नहीं होता था।

इनरवेयर में शूट करवाना चाहते थे एक्शन सीन
राधिका आप्टे ने अपने करियर के दौरान मिले एक अजीब अनुभव का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक फिल्म के सेट पर उनसे एक एक्शन सीन को लेकर ऐसी मांग की गई, जिसे सुनकर वह खुद हैरान रह गई थीं। एक्ट्रेस के मुताबिक, उनसे कहा गया कि क्या वह शर्ट के बटन खोल कर एक्शन सीन कर सकती हैं। राधिका ने सवाल किया कि एक्शन सीक्वेंस में शर्ट हिलना स्वाभाविक है, तो फिर ऐसा करने की जरूरत क्यों है।
इसके बाद उन्होंने बताया कि उन्हें इनरवियर में ही एक्शन सीन करने का सुझाव दिया गया। राधिका के लिए यह बात काफी अजीब थी और वह समझ नहीं पा रही थीं कि आखिर मेकर्स उनसे इस तरह की मांग क्यों कर रहे हैं ?