'रामायण' की सीता बनने से पहले Sai Pallavi करती थीं Meditation, बोलीं- ये किरदार नहीं, भगवान का आशीर्वाद है

Edited By Updated: 20 Jul, 2026 04:37 PM

sai pallavi as a sita in ramayan

Sai Pallavi as a Sita : नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म में माता सीता का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री साई पल्ल्वी ने अपने रोल की तैयारी को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है।

Sai Pallavi as a Sita : नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म में माता सीता का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री साई पल्ल्वी ने अपने रोल की तैयारी को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस किरदार की भावनाओ और गरिमा को समझने के लिए उन्होंने आध्यात्मिक मार्ग अपनाया। साई पल्ल्वी ने कहा कि हर दिन शूटिंग शुरू होने से पहले वह ध्यान करती थीं और हाथ जोड़कर माता सीता से प्रार्थना करती थीं कि वे उन्हें पवित्र किरदार को पूरी श्रद्धा और सच्चाई के साथ निभाने की शक्ति दें। 

 Sai Pallavi as a Sita in Ramayan

 ये किरदार नहीं, भगवान का आशीर्वाद है...
एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान साई पल्ल्वी ने माता सीता के किरदार को निभाने के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इस भूमिका को निभाने के लिए उन्होंने केवल अभिनय पर नहीं बल्कि अपने मन और विचारों की पवित्रता पर भी विशेष ध्यान दिया।

साईं पल्ल्वी ने कहा कि उनके लिए माता सीता का किरदार किसी उपलब्धि से ज्यादा एक दिव्य आशीर्वाद है। उनका मानना है कि ऐसे पवित्र चरित्र को सिर्फ अभिनय के जरिए नहीं निभाया जा सकता बल्कि इसके लिए आस्था और समर्पण भी जरुरी है। उन्होंने बताया कि हर दिन शूटिंग से पहले वह ध्यान करती थीं  और माता सीता से प्रार्थना करती थीं कि वे उनके माध्यम से इस किरदार को जीवंत करें। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि पिछले तीन वर्षों में उन्होंने विचारों को शांत, सकारात्मक और पवित्र बनाए रखने की पूरी कोशिश की ताकि वह इस भूमिका के साथ पूरी ईमानदारी और श्रद्धा से न्याय कर सकें। 

 Sai Pallavi as a Sita in Ramayan

एक देवी का किरदार निभाना आसान नहीं है
इसके बाद साई पल्ल्वी ने कहा कि किसी भी एक्टर के लिए देवी या देवताओं का किरदार निभाना आसान नहीं है। देवी का किरदार निभाना कोई छोटी बात नहीं है क्योंकि दर्शक भी आपको इस नजर से ही देखते हैं। इस तरह के किरदार निभाने के लिए एक व्यक्ति के साथ-साथ पूरी टीम को भी समर्पित होना पड़ता है। 

पूरी टीम की तारीफ करते हुए साई ने कहा कि हमारे मेकर्स पिछले 10 सालों से इस फिल्म पर मेहनत कर रहे हैं। 

 Sai Pallavi as a Sita in Ramayan

कब आएगी  रामायण ?
नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही मेगा बजट फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान श्री राम, साई पल्ल्वी माता सीता, यश रावण और सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इसी के साथ रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे। इसका पहला भाग दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में दर्शकों के बीच पहुंचेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!