संदीपा धर के डांसिंग वीडियोज़ साबित करते हैं कि वे ही हैं इंटरनेट की असली डांसिंग क्वीन

Edited By Updated: 02 Feb, 2026 11:17 AM

sandeepa dhar dance prove she dancing queen of internet

2 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रही संदीपा धर एक बार फिर यह साबित कर रही हैं कि वह सिर्फ़ एक अच्छी अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक शानदार डांसर भी हैं।

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। 2 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रही संदीपा धर एक बार फिर यह साबित कर रही हैं कि वह सिर्फ़ एक अच्छी अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक शानदार डांसर भी हैं। फिल्म 'हीरोपंती' के साथ 'छत्तीस और मैना' जैसे वेब प्रोजेक्ट्स में अपने काम से लोगों का दिल जीत चुकी संदीपा सोशल मीडिया पर भी अपनी जबरदस्त डांस वीडियो की वजह से छाई रहती हैं।

भरतनाट्यम, जैज़ और कंटेम्पररी डांस में ट्रेनिंग लेने वाली संदीपा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह टेक्नीक के साथ इमोशन को भी उतनी ही खूबसूरती से जोड़ती हैं। कभी किसी रोल के लिए एक हफ्ते में पांच डांस फॉर्म सीखना हो या फिर इंस्टाग्राम पर ऐसे रील्स शेयर करना हो, जो देखते ही वायरल हो जाएं, उसमें संदीपा को महारत हासिल है। तो आइए उनके डांसिंग वीडियोज़ के साथ इस जन्मदिन पर हम उस कलाकार का जश्न मनाते हैं, जो यह साबित करती हैं कि डायलॉग कहानी सुनाते हैं, लेकिन डांस दिल की बात कहता है।

एलिगेंस इन मोशन: इमोशन से भरा कंटेम्पररी डांस
इस खूबसूरत रील में संदीपा धर, दर्शन रावल के म्यूज़िक वीडियो 'नफ़रत' का हिस्सा हैं। कंटेम्पररी डांस मूव्स और दिल को छू लेने वाले एक्सप्रेशन्स के ज़रिए वह दिल टूटने का दर्द बखूबी दिखाती हैं। उनकी साफ़ टेक्नीक और इमोशनल एक्सप्रेशन यह साबित करते हैं कि उन्हें इंटरनेट की डांसिंग क्वीन क्यों कहा जाता है।

बॉलीवुड स्टाइल का जादू
इस एनर्जी से भरपूर वीडियो में संदीपा धर ने क्लासिक बॉलीवुड डांस का अंदाज़ अपनाया है। सफ़ेद साड़ी में शार्प फुटवर्क और उनके एक्सप्रेसिव मूव्स गाने की रिदम को और भी मज़बूत बनाते हैं। उनका कॉन्फ़िडेंस और सिनेमैटिक अंदाज़ उन्हें डांस-बेस्ड गानों और म्यूज़िक वीडियोज़ की पहली पसंद बनाता है।

बेली डांस में कमाल
'छत्तीस और मैना' के लिए सीखे गए बेली डांस की यह बिहाइंड-द-सीन्स झलक संदीपा की मेहनत और वर्सेटिलिटी को दिखाती है। उनके स्मूद हिप मूव्स और ग्रेसफुल अंदाज़ इस डांस फॉर्म की बारीकियों को खूबसूरती से पेश करते हैं। हर मूव को परफेक्ट करने की उनकी लगन उन्हें एक सच्ची डांस पॉवरहाउस बनाती है।

कथक की ख़ूबसूरती
ऑरेंज अनारकली में संदीपा धर का यह कथक परफॉर्मेंस देखने लायक है। आठ साल की क्लासिकल ट्रेनिंग का असर उनके फुटवर्क और स्पिन्स में साफ़ झलकता है। उनकी एनर्जी और टेक्नीक यह साबित करती है कि वह क्लासिकल डांस में भी उतनी ही दमदार हैं।

गरबा में रंग और रौनक
मल्टीकलर गुजराती लहंगे में संदीपा धर का यह गरबा परफॉर्मेंस एनर्जी से भरपूर है। 'नगाड़ा संग ढोल' की बीट्स पर घूमते हुए उनके मूव्स और डांडिया स्ट्रोक्स उनकी वर्सेटिलिटी और जोश को दिखाते हैं।

सेमी-क्लासिकल एलिगेंस
इस खूबसूरत परफॉर्मेंस में संदीपा एक शानदार लहंगे में नज़र आ रही हैं। ट्रेडिशनल स्टेप्स और मॉडर्न फ्लो का उनका तालमेल कमाल का है। यही वजह है कि उनकी मुस्कान, आंखों के एक्सप्रेशन और भाव-भंगिमा डांस को सिर्फ़ परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि एक एहसास बना देते हैं।

 

 

 

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!