Sapna Choudhary के पति ने की मारपीट, बच्चों संग छोड़ा घर ! अब अदालत ने सुनाया दूर रहने का फैसला

Edited By Updated: 10 Jun, 2026 11:25 AM

sapna choudhary

Sapna Choudhary : हरियाणवी सिंगर और बॉस फेम सपना चौधरी को अपने पति वीर साहू के खिलाफ चल रहे घरेलू हिंसा मामले में बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट ने घरेलू हिंसा से महिलाओं के सरंक्षण अधिनियम के तहत दायर केस में उनके पक्ष...

Sapna Choudhary : हरियाणवी सिंगर और बॉस फेम सपना चौधरी को अपने पति वीर साहू के खिलाफ चल रहे घरेलू हिंसा मामले में बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट ने घरेलू हिंसा से महिलाओं के सरंक्षण अधिनियम के तहत दायर केस में उनके पक्ष में अंतरिम सुरक्षा आदेश जारी किया। 

Sapna Choudhary  Domestic Violence

कोर्ट ने आदेश दिया है कि सुनवाई जकी अगली तारीख तक वीर साहू सपना चौधरी से किसी भी तरह का संपर्क नहीं करेंगे और न ही उनके पास जाएंगे। यह फैसला उस समय आया है जब सपना अपनी फिल्म मोमाकू के प्रीमियर की तैयारी में हैं।
 
सपने चौधरी ने पति पर लगाए मारपीट के आरोप 
कुछ समय पहले सपना चौधरी ने महिला कोर्ट में अपनी पति की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने पति वीर साहू पर आरोप लगाया कि वीर उनके साथ मारपीट करता है और  सार्वजनिक जगहों पर भी बहुत बार हंगामा किया हुआ है। इस वजह से उन्होंने अपने बच्चों के साथ घर को छोड़ दिया। 

Sapna Choudhary  Domestic Violence

कोर्ट ने सुनाया सपना के हक़ में फैसला 
हाल ही में कोर्ट ने चोटों की तस्वीरें और धमकियों की रिकॉर्डिंग को सुनते हुए यह फैसला किया कि अगली सुनवाई तक वीर सपना के आसपास भी नहीं भटकेंगे। घर हो चाहे काम की जगह वीर को सपना के पास जाने की अनुमति नहीं है। 

ऐसा फैसला इस वजह से लिया गया क्योकि कोर्ट में सपना की वकील ने कहा कि आने वाले समय में और भी घटनाएं होने की सम्भावना है। खास तौर पर 10 जून को सपना की मूवी का  प्रीमियर है और सपना को डर है कि उनका पति वीर वहा आकर हंगामा कर सकता है। 

Sapna Choudhary  Domestic Violence

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!