Edited By Prachi Sharma,Updated: 01 Jul, 2026 03:07 PM

Shivangi Josh : ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली शिवांगी जोशी बहुत सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उन्होंने रियलिटी शो ‘लॉकअप 2 प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लिया।
Shivangi Josh : ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली शिवांगी जोशी बहुत सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उन्होंने रियलिटी शो ‘लॉकअप 2 प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने दूसरे प्रतियोगी श्रेया से बात करते हुए अपने जीवन का सबसे बड़ा राज बताया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है।
मेरी इंगेजमेंट हो चुकी है- Shivangi Joshi
हाल ही में सोशल मीडिया पर शिवांगी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो किसी दूसरे को बताती हुई नजर आ रही हैं कि मैं एंगेज्ड हूं। पूरी बात कुछ ऐसी है कि जब श्रेया ने पूछा कि तुम्हे कैसा लड़का चाहिए- तब वो हस्ते हुए कहती हैं कि मैं सीधा अब शादी करना चाहती हूँ और मेरी इंगेजमेंट हो चुकी है। उनकी बातों से साफ़ पता चल रहा है कि उनकी सगाई हो गई लेकिन अभी तक उसके बारे में नहीं पता है की वो व्यक्ति कौन है और क्या काम करता है ?
आपको बता दें कि इससे पहले शिवांगी कुशाल टंडन के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।
हर्षद चोपड़ा से जुड़ रहा शिवांगी का नाम
जहां एक ओर शिवांगी जोशी ने अपनी सगाई का खुलासा कर सभी को चौंका दिया, वहीं दूसरी ओर ‘लॉक अप 2’ में उनका नाम अभिनेता हर्षद चोपड़ा के साथ भी जोड़ा जा रहा है। दोनों पहले एक टीवी प्रोजेक्ट में साथ काम कर चुके हैं और शो के दौरान भी उनकी शानदार बॉन्डिंग दर्शकों का ध्यान खींच रही है। यही वजह है कि दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।