CJP पर भड़की Shweta Tiwari, पूछे सवाल- पंजाब के शिक्षा मंत्री के खिलाफ कब करोगे प्रदर्शन ?

Edited By Updated: 26 Jul, 2026 11:12 AM

shweta tiwari on cjp

Shweta Tiwari on CJP : नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्र लंबे समय से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया।

Shweta Tiwari on CJP : नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्र लंबे समय से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके से सवाल करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री के मुद्दे पर भी जवाब मांगा। 

श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर पूछे तीखे सवाल 
श्वेता तिवारी ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके से सीधा सवाल किया कि पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा आखिर कब होगा। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिजीत दिपके का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में दिपके लोगों लोगों को संबोधित करते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़ा देने के बाद अब वे  कैबिनेट के उन सभी मंत्रियों से भी इस्तीफे की मांग कर सकते हैं, जो उनके अनुसार अपना काम सही ढंग से नहीं कर रहे हैं।

Shweta Tiwari on CJP

पंजाब में प्रदर्शन कब ?
श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर स्टोरी डालते हुए लिखा कि अब, पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे हैं  और आप लोग वहां कब विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं कॉकरोच जनता पार्टी' ?  पंजाब में हुए पेपर लीक की वजह से अब कुछ लोग और राजनीतिक दल पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 

 दिल्ली में हो रहा था प्रदर्शन 
राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन कई दिनों तक जारी रहा, जहां वे विशेष रूप से नीट-यूजी पेपर लीक और अन्य परीक्षा अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। शनिवार को उनके पद छोड़ने के बाद कई फिल्म और टीवी सितारों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। कई सेलेब्स ने इसे छात्रों के संघर्ष और एकजुटता की जीत करार दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!