Edited By Manisha,Updated: 19 Aug, 2026 03:33 PM

कल्ट फिल्म ‘तुम्बाड’ के सीक्वल ‘तुम्बाड 2’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। इसी बीच फिल्म की लोकेशन रेकी के दौरान मेकर्स और क्रू को ऐसा सरप्राइज मिला, जिसने उन्हें पहली फिल्म की यादों में वापस पहुंचा दिया।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कल्ट फिल्म ‘तुम्बाड’ के सीक्वल ‘तुम्बाड 2’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। इसी बीच फिल्म की लोकेशन रेकी के दौरान मेकर्स और क्रू को ऐसा सरप्राइज मिला, जिसने उन्हें पहली फिल्म की यादों में वापस पहुंचा दिया। टीम जिस वाड़े में पहली ‘तुम्बाड’ की शूटिंग कर चुकी थी, वहां उन्हें फिल्म की शूटिंग से जुड़े कुछ ओरिजिनल सामान सुरक्षित हालत में मिले।
आटे की गुड़िया के मोल्ड्स और लॉक ओपनर मिले
रेकी के दौरान टीम को पहली फिल्म में इस्तेमाल किए गए ‘आटे की गुड़िया’ के ओरिजिनल मोल्ड्स मिले। ये मोल्ड्स शूटिंग खत्म होने के बाद से वहीं पड़े हुए थे। इसके अलावा टीम को पहली ‘तुम्बाड’ में इस्तेमाल किया गया ओरिजिनल लॉक ओपनर भी मिला। अचानक मिली इन चीजों ने क्रू को काफी भावुक और नॉस्टैल्जिक कर दिया। एक क्रू मेंबर के मुताबिक, टीम को बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि इतने साल बाद पहली फिल्म से जुड़ी चीजें उसी लोकेशन पर मिलेंगी।
2018 में रिलीज हुई थी ‘तुम्बाड’
सोहम शाह स्टारर ‘तुम्बाड’ साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपनी अनोखी लोककथा, डरावने माहौल और शानदार विजुअल वर्ल्ड के चलते धीरे-धीरे कल्ट स्टेटस हासिल किया। साल 2024 में हुए इसके थिएट्रिकल री-रिलीज को भी दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। ऐसे में अब इसके सीक्वल को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
‘तुम्बाड 2’ में नजर आएंगे सोहम शाह, नवाजुद्दीन और आलिया
‘तुम्बाड 2’ में सोहम शाह, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया भट्ट अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कास्टिंग का ऐलान जुलाई में सोहम शाह ने किया था। फिल्म का निर्माण सोहम शाह फिल्म्स और पेन स्टूडियोज के बैनर तले हो रहा है और इसका निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं। ‘तुम्बाड 2’ 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।