Edited By Prachi Sharma,Updated: 09 Aug, 2026 05:01 PM

Madhuri Dixit and Sanjay Dutt Love Story : सलमान खान, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त स्टारर फिल्म साजन साल 1991 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लॉरेंस डिसूजा के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई और उस दौर की चर्चित...
Madhuri Dixit and Sanjay Dutt Love Story : सलमान खान, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त स्टारर फिल्म साजन साल 1991 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लॉरेंस डिसूजा के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई और उस दौर की चर्चित लव-ट्रायंगल फिल्मों में अपनी खास जगह बनाई। फिल्म की सफलता के साथ-साथ संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की कथित नजदीकियों की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। कहा जाता है की फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती बढ़ी और उनके बीच रोमांस की चर्चाएं तेज हो गई थीं। हालांकि, इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि दोनों कलाकारों की ओर से नहीं हुई थी।
माधुरी के close-up shots में खोए रहते थे एक्टर
साजन के निर्देशक लॉरेंस डिसूजा ने इस बारे में बताते हुए कहा कि वह फिल्म कैमरा और निर्देशन, दोनों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जब वह माधुरी दीक्षित के क्लोज-अप शॉर्ट्स शूट करते थे, तब संजय दत्त कई बात कैमरे के जरिए उन्हें देखते थे। उन्होंने कहा कि संजय माधुरी को जरूर देखते थे लेकिन उन्होंने उस समय कभी यह सोचने की कोशिश नहीं की दोनों के बीच वास्तव में कुछ चल रहा था या नहीं।
दोनों के अफेयर से अंजान थे डायरेक्टर
डायरेक्टर ने 1993 में संजय दत्त की गिरफ्तारी के बाद उनके और माधुरी दीक्षित के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी प्रतिक्रिया दी। फिल्म मेकर के मुताबकि, इस रिश्ते के बाद क्या हुआ, इसकी जानकारी उन्हें सिर्फ मीडिया में छपी खबरों से मिली थी। उन्हें निजी तौर पर यह नहीं पता था की आखिर माधुरी ने संजय दत्त से दूरी बनाने का फैसला किस वजह से लिया। डायरेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने उन रिपोर्ट्स को गंभीरता से नहीं लिया था, जिनमें कहा गया था कि माधुरी का परिवार संजय के साथ उनके रिश्ते के खिलाफ था।

संजय दत्त ने माधुरी से मांगी थी माफ़ी
इससे पहले 1993 में मूवी मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने माधुरी दीक्षित के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि साजन की शूटिंग के दौरान दोनों के रिश्ते को लेकर खबरें सामने आई थीं। उस वक्त माधुरी केन्या में फिल्म खेल की शूटिंग कर रही थी। बाद में जब साजन का अगला शूटिंग शेड्यूल शुरू हुआ, तो संजय ने माधुरी से माफ़ी मांगी थी।
संजय दत्त ने अपने रिश्ते की अफवाहों को कर दिया था ख़ारिज
जब संजय दत्त जेल से बाहर आये तो उनसे, पत्रकारों ने उनके और माधुरी के रिश्ते के बारे में पूछा था तो उन्होंने इन अफवाहों से साफ़ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैंने और माधुरी ने साथ में बहुत सी फिल्में की हैं और को-स्टार के साथ हमेशा अच्छे तालमेल बना के रखने पड़ते हैं, चाहे फिर वो कोई भी हो।

कलंक फिल्म में साथ दिखे संजय और माधुरी
इन सब अफवाहों के काफी साल बाद संजय दत्त और माधुरी ने कलंक फिल्म में साथ में काम किया। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को इतना प्यार नहीं मिला लेकिन ऑनलाइन इस फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरीं।