Edited By Mansi,Updated: 08 Jul, 2026 06:04 PM

तुंबाड ऐसी फिल्म है, जिसने अपनी अलग कहानी और फोकलोर फैंटेसी के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। समय के साथ फिल्म की फैन फॉलोइंग और भी बढ़ती गई और यह एक कल्ट क्लासिक बन गई।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। तुंबाड ऐसी फिल्म है, जिसने अपनी अलग कहानी और फोकलोर फैंटेसी के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। समय के साथ फिल्म की फैन फॉलोइंग और भी बढ़ती गई और यह एक कल्ट क्लासिक बन गई। इसकी री-रिलीज ने भी नया रिकॉर्ड बनाया और यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्म बनी। अब तुंबाड 2 के लिए प्लेटफॉर्म पूरी तरह तैयार है। उम्मीद है कि इस बार फिल्म पहले से भी बड़े स्केल और शानदार विजन के साथ दर्शकों को एक नया सिनेमाई अनुभव देगी।
इसी बढ़ते उत्साह के बीच मेकर्स ने फिल्म के आइकॉनिक बारिश वाले माहौल में रखी स्क्रिप्ट की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा:
"बारिश तो आपको याद है...
इस बार उसकी तबाही महसूस होगी।
View this post on Instagram
A post shared by Sohum Shah Films (@sohumshahfilms)
जब तुंबाड पहली बार रिलीज हुई थी, तब फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण उसका माहौल था। लगातार होती बारिश, कीचड़ से भरे रास्ते और रोंगटे खड़े कर देने वाले विजुअल्स सिर्फ बैकग्राउंड नहीं थे, बल्कि फिल्म की पहचान बन गए थे। इस खास माहौल को पर्दे पर उतारने के लिए मेकर्स ने चार अलग-अलग मानसून में कई साल तक शूटिंग की थी। अब इस नए पोस्ट ने एक बार फिर उसी दुनिया को बड़े पर्दे पर देखने का उत्साह और बढ़ा दिया है।
3 दिसंबर 2027 को रिलीज होगी तुंबाड 2
तुंबाड 2 को अभिनेता और निर्माता सोहम शाह अपनी कंपनी सोहम शाह फिल्म्स के बैनर तले बना रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज निर्माता डॉ. जयंतीलाल गड़ा की पेन स्टूडियोज भी जुड़ी है। फिल्म का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं, जो तुंबाड की इस बहुप्रतीक्षित अगली कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं। आरआरआर और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी बड़ी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुकी पेन स्टूडियोज इस फिल्म को भी भव्य स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी में है। तुंबाड 2 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।