'लॉक अप 2' में Sunita Ahuja के जाने से बहुत परेशान थे Govinda, बोलीं- अगर किसी ने मुझे परेशान किया तो...

Edited By Updated: 28 Jun, 2026 06:26 PM

sunita ahuja lock upp 2

Sunita Ahuja in Lock Upp 2 : नेटफ्लिक्स पर रियलिटी शो लॉकअप 2 की शुरुआत हो चुकी है। इस शो में शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा से लेकर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी हिस्सा लिया है। इसी शो में पहुंचकर सुनीता ने खुलासा किया कि वैसे तो मुझे बहुत से शो...

 Sunita Ahuja in Lock Upp 2 : नेटफ्लिक्स पर रियलिटी शो लॉकअप 2 की शुरुआत हो चुकी है। इस शो में शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा से लेकर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी हिस्सा लिया है। इसी शो में पहुंचकर सुनीता ने खुलासा किया कि वैसे तो मुझे बहुत से शो के ऑफर आये थे लेकिन मैंने इसी शो को चुना। इसी के साथ उन्होंने बताया कि इस शो में आने से पहले मेरे पति गोविंदा भी काफी परेशान थे। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरी बात-

Sunita Ahuja Lock Upp 2

एकता कपूर की वजह से सुनीता ने चुना 'लॉक अप 2' 
इस शो में पहुंचकर सुनीता ने बताया कि मुझे 'राइज एंड फॉल', 'द 50', 'ट्रेटर्स' और 'अलायंस' और भी बहुत शो के ऑफर आए थे लेकिन फिर भी इस मैंने 'लॉक अप 2' को तर्जी दी, ऐसा फैसला उन्होंने एकता कपूर की वजह से लिया। उन्होंने बताया कि एकता कपूर के साथ उनके संबंध काफी अच्छे हैं और उन्हें लगा कि एकता कपूर की वजह से मेरा ध्यान अच्छे से रखा जाएगा। 

इसके बाद सुनीता ने बताया कि मुझे किसी भी बात का कोई डर नहीं है। मुझे  24 घंटे कैमरों के बीच रहने से भी कोई खौफ नहीं है क्योंकि मेरे चेहरे के ऊपर मुखौटा नहीं है, मैं जैसी हूं, वैसी रहना पसंद करती हूं। मैं किसी की वजह से अपनी पर्सनालिटी में चेंज नहीं लेकर आउंगी, जो जैसा है दुनियां को वैसा पता लग्न चाहिए।  

Sunita Ahuja Lock Upp 2

 'लॉक अप 2' में Sunita Ahuja के जाने से बहुत परेशान थे Govinda
इसी के साथ सुनीता ने अपनी पति गोविंदा की बात करते हुए कहा कि मेरे इस फैसले की वजह से गोविंदा को काफी टेंशन थी। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने मुझे कुछ उल्टा-सीधा कह दिया तो मैं रोने लग जाउंगी। इसी के साथ सुनीता ने गोविंदा की तारीफ की और कहा कि उन्होंने मुझे हमेशा फूल की तरह रखा है और वो नहीं चाहते की कोई मुझे परेशान करे। 

इतना ही सुनीता ने सबको सुना कर ये कहा कि यदि किसी ने मेरे परिवार या गोविंदा के बारे में कुछ उल्टा-सीधा कहा तो मैं बिलकुल भी बर्दाश नहीं करूंगी। 

Sunita Ahuja Lock Upp 2

गोविंदा के अफेयर्स पर भी की बात 
इसी दौरान उन्होंने अपने एक ब्यान का भी जिक्र किया, जिसकी वजह से वो काफी सुर्खियों में आ गई थीं। उन्होंने एक बार कहा था कि मुझे गोविंदा जैसा बीटा चाहिए न की पति। इस बात को लेकर उन्होंने अपनी राय रखी और कहा कि जिंदगी में कभी-कभी ऐसा समय भी आता है, जिसकी वजह उन्हें बहुत परेशानी होती है और न चाहते हुए भी उन्हें वो बात संभालनी पड़ती है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!