मैं एक्टर हूं, नेता नहीं जो इन सवालों का जवाब दूं...Sonam Wangchuk के सवाल पर एक्टर Vivek Oberoi ने झाड़ा पल्ला

Edited By Updated: 17 Jul, 2026 05:29 PM

vivek oberoi on sonam wangchuk

Vivek Oberoi on Sonam Wangchuk : सामाजिक कार्यकर्त्ता और वैज्ञानिक सोनम वांगचुक पिछले लगभग 20 दिनों से अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। सोशल मीडिया हो या फिर कोई टीवी चैनल हर जगह बस उन्ही के चर्चे हैं। इसी बीच बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी...

Vivek Oberoi on Sonam Wangchuk : सामाजिक कार्यकर्त्ता और वैज्ञानिक सोनम वांगचुक पिछले लगभग 20 दिनों से अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। सोशल मीडिया हो या फिर कोई टीवी चैनल हर जगह बस उन्ही के चर्चे हैं। इसी बीच बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां उनके समर्थन में उतरी हैं। इस दौरान उनकी बिगड़ती सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं हो रही हैं, जिससे उनके समर्थकों और आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई फ़िल्मी हस्तियां भी खुलकर उनके समर्थन में सामने आई हैं और उनके पक्ष में अपनी आवाज उठा रही हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय  ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसका बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

मैं एक्टर हूं, नेता नहीं जो इन सवालों का जवाब दूं...

हाल ही में हुए एक कार्यक्रम के दौरान विवेक ओबेरॉय से सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा की वह एक अभिनेता हैं कोई राजनीती के नेता तो नहीं, इस वजह से वो इन मुद्दों पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। इसके बाद उन्होंने कहा कि वे घटनाओं को देखते हैं, उनसे सीखते हैं और जीवन में लगातार नए अनुभव हासिल कर रहे हैं। विवेक के मुताबिक, उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को भी एक नई सीख की तरह देखा है। साथ ही उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने के अधिकार होना चाहिए और यदि लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं, तो यह लोकतंत्र के लिए सकारात्मक बात है। 

 
Vivek Oberoi, Vivek Oberoi Statement, Vivek Oberoi on Sonam Wangchuk, Sonam Wangchuk, Sonam Wangchuk Hunger Strike
जानकारी के अनुसार, 6 जून से दिल्ली के जंतर-मंत्र पर कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले प्रदर्शन जारी है। यह विरोध प्रदर्शन कथित NEET पेपर लीकऔर परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 

 

इसी आंदोलन से 28 जून को सामाजिक कार्यकर्ता और वैज्ञानिक सोनम वांगचुक भी जुड़े और उन्होंने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया। आज उनके अनशन का 20वां दिन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान उनका करीब 8.9 किलोग्राम वजन कम हो चुका है। उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है और ऐसा बताया जा रहा है कि उनको खड़े होने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!