राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा ट्रीटमेंट? विजुअल्स पर चल रहा हाई-लेवल काम

Edited By Updated: 11 Apr, 2026 05:17 PM

will ram charan s  peddi  get hollywood like treatment

2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल ‘Peddi’ को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और हाई कर दिया है। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर R. Rathnavelu ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कलर ग्रेडिंग सुइट से BTS तस्वीरें शेयर की हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल ‘Peddi’ को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और हाई कर दिया है। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर R. Rathnavelu ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कलर ग्रेडिंग सुइट से BTS तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो इंटरनेशनल कलरिस्ट Andreas Brückl के साथ फिल्म के विजुअल टोन पर काम करते नजर आ रहे हैं। इन झलकियों को देखकर साफ है कि ‘Peddi’ को सिर्फ एक कमर्शियल फिल्म नहीं, बल्कि एक इंटरनेशनल विजुअल एक्सपीरियंस बनाने की कोशिश की जा रही है।

‘पहलवान’ बने राम चरण का दमदार ट्रांसफॉर्मेशन
फिल्म में Ram Charan का किरदार पहले एक देसी गांव के क्रिकेटर के रूप में सामने आया था, लेकिन अब ‘पेड्डी पहलवान’ के रूप में उनका नया अवतार फैंस को चौंका रहा है। इस ट्रांसफॉर्मेशन ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है और फिल्म को लेकर बज पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है।

म्यूजिक भी बना फिल्म की सबसे बड़ी ताकत
‘Peddi’ का म्यूजिक भी फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। पहला गाना 'Chikiri Chikiri', जिसे A. R. Rahman ने कंपोज किया है, रिलीज होते ही चार्टबस्टर बन गया। इस गाने ने 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर फिल्म के म्यूजिकल जर्नी को धमाकेदार शुरुआत दी। वहीं दूसरा ट्रैक “Rai Rai Raa Raa” भी हाई-एनर्जी बीट्स के साथ तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक 58 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है।

स्टारकास्ट और रिलीज डेट ने बढ़ाया क्रेज
फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं Buchi Babu Sana, और इसमें Janhvi Kapoor, Jagapathi Babu, Shiva Rajkumar और Divyendu Sharma जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। ‘Peddi’ को Mythri Movie Makers के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया जा रहा है, और ये फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

‘Peddi’ बनेगी इंडियन सिनेमा का अगला विजुअल बेंचमार्क?
कलर ग्रेडिंग और इंटरनेशनल टेक्निकल टीम को देखते हुए ‘Peddi’ को लेकर अब ये सवाल उठ रहा है कि क्या ये फिल्म भारतीय सिनेमा को एक नया विजुअल स्टैंडर्ड देने वाली है? फिलहाल तो BTS झलकियां यही इशारा कर रही हैं कि मेकर्स इस फिल्म को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की पूरी तैयारी में हैं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!