Edited By Prachi Sharma,Updated: 23 May, 2026 05:21 PM

Anirudh Ravichander and Kavya Maran : मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर Anirudh Ravichander आए दिन अपनी लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब फिर से उनके जीवन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार Anirudh का नाम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन...
Anirudh Ravichander and Kavya Maran : मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर Anirudh Ravichander आए दिन अपनी लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब फिर से उनके जीवन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार Anirudh का नाम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन के साथ जोड़ा जा रहा है। पहले तो अफवाहें ये थी कि दोनों प्यार में हैं लेकिन बात अब आगे बढ़ गई है, रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों अब जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पूरी खबर-
खबरों के मुताबिक सिंगर अनिरुद्ध और काव्य मारन जल्द साल के अंत तक शादी करने वाले हैं। हालांकि इस बात को लेकर दोनों की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी ने कुछ कहा है। अभी यह कहा नहीं जा सकता कि ये बात सच है या झूठ।
नेशनल क्रश है काव्या मारन
आपको बता दें कि जब-जब काव्या मैच देखने आती हैं तो हर बार कैमरा उनके सामने ही आके रुक जाता है। उनकी खूबसूरती को देखते हुए हर कोई उनका दीवाना बन गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें नेशनल क्रश कहते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों की शादी के लिए दोनों परिवार वालों ने भी मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक दोनों स्पेन में शादी करेंगे और चेन्नई में रिसेप्शन।

काव्या की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो बहुत ही बड़े बिज़नेस मैन की बेटी हैं। काव्या के चाचा का भी राजनीति में बहुत दबदबा है। वहीं अगर अनिरुद्ध की बात की जाए तो उनका भी इंडस्ट्री में बहुत नाम है। तेलगु और तमिल इंडस्ट्री में उन्होंने बहुत से हिट गाने दिए हैं।